जहाज़पुर: रात मे टास्क फोर्स की हुई कार्रवाई, सरकारी कार्यालय पर लगे बजरी ढेर इधर मेहरबानी क्यों

liyaquat Ali
1 Min Read


Jahazpur News ( आजाद नेब) एक तरफ तो स्टाक फोर्स व प्रशासन के नुमाइंदे अवैध बजरी पर कार्यवाही कर रहे। रात को भी टास्क फोर्स ने अवैध बजरी खनन माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही करतें हुए तकरीबन आठ वाहनों को जब्त किया। पर जहाजपुर चिकित्सालय परिसर मे धडल्ले से बजरी ला कर ढेर लगाए जा रहे हैं। क्या प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है। जानकारी होने पर इस अवैध बजरी को जब्त किया जाए। यहां पर इतनी मेहरबानी क्यों कि जा रही है, क्या वजह है। सरकारी कार्यालयों के सामने से अवैध बजरी के ट्रैक्टर भरकर निकल रहे हैं लेकिन उन्हें रोका क्यों नहीं जा रहा क्या प्रशासनिक अधिकारियों को कार्रवाई करने के लिए जिला के अधिकारी ने मना कर रखा है या यह बजरी माफिया इन अधिकारी की पहुंच से दूर है। या अधिकारी बजरी माफियाओं के आगे बेबस है। या अवैध बजरी के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के तरफ से इन रसूखदारों को विशेष छूट दी गई है। क्या वजह है कि इन पर कार्रवाई करने से प्रशासनिक अधिकारी कतराते हैं।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.