Accident-बूंदी जिले की महिला श्रद्धालुओं से भरी जीप पलटी

Manish Bagdi
1 Min Read

देवली।

जयपुर- कोटा राजमार्ग पर हिण्डोली के समीप महिला श्रद्धालुओं से भरी जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे जीप में सवार आधा दर्जन से अधिक महिलाएं घायल हो गई। जिन्हें देवली अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है।

             कोटा रोड निवासी पुष्पेन्द्र सिंह नरुका ने बताया कि बंूदी जिले के देई थाना अधीन पीपल्या गांव निवासी सभी महिलाएं  जीप में सवार होकर पुष्कर के सावित्री माता के दर्शनों के लिए जा रही थी। इस दौरान सुबह करीब ५ बजे हिण्डोली के समीप जीप अनियंत्रित होकर डिवाइडर के समीप पलट गई। इसमें मनोहर कंवर, मानकंवर, आशा, चंचल, राजश्री, पारस, शालीनी, जोहर बाई सहित महिलाएं व दो बालिकाएं घायल हुई। सूचना पर एम्बूलेंस ने घायलों को देवली अस्पताल भर्ती कराया। उधर  हादसे के बाद जीप चालक घायल महिलाओं को बेसहारा छोडक़र मौका पाकर भाग छूटा। इस स्थिति में महिलाएं देर तक चोट से कहराती रही।

Share This Article
Follow:
परिचय- वर्ष 2000 से पिता श्री राजेन्द्र बागड़ी के मार्गदर्शन में पत्रकारिता क्षेत्र में प्रवेश किया। इस दौरान पत्रकारिता की शुरुआत कम्प्यूटर पर खबरे कम्पोज करने के साथ हुई। इसके साथ ही देवली में राजस्थान पत्रिका में प्रेस फोटोग्राफर व सहायक संवाददाता के रूप में काम किया। इस दौरान क्राइम, जनसमस्या, घटना, दुर्घटना, राजनैतिक आयोजन, धार्मिक से जुड़ी कई खबरें व स्टोरी कवर की। वर्ष 2009 से राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण में भी रिपोर्टर का कार्य शुरू किया। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2017 से A1 TV rajasthan न्यूज़ चैनल में देवली रिपोर्टर के रूप में कार्यरत।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *