शादी से मना किया तो काट दी नाक

Dr. CHETAN THATHERA
2 Min Read

 Jaisalmer News। जैसलमेर जिले के पोकरण इलाके के सांकड़ा थाना क्षेत्र में शादी करने से इनकार करने पर नाराज एक जने ने महिला की नाक काट दी। चिल्लाने की आवाज पर आए परिजनों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने घायल महिला को जोधपुर के लिए रेफर किया है। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीडि़त महिला विधवा है। उसकी शादी कुछ साल पहले हुई थी, लेकिन वह विधवा हो गई। महिला दूसरी शादी नहीं करना चाहती थी, लेकिन लंबे समय से उस पर शादी करने का दबाव बनाया जा रहा था। पुलिस के मुताबिक पीडि़त महिला के पति ने सात साल पहले खुदकुशी कर ली थी। पति की मौत के बाद से महिला टूट चुकी थी। ऐसे में गांव का ही रहने वाला जानू खान महिला पर उसके भतीजे के साथ शादी करने का दबाव बनाने लगा। पीडि़ता जब शादी के लिए राजी नहीं हुई तो जानू खान अपने चार-पांच साथियों के साथ पीडि़ता के घर पहुंचा और शादी के लिए कहा। जब महिला ने मना कर दिया तो आरोपियों ने उसकी नाक काट दी।

महिला की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद लहूलुहान हालत में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जोधपुर रफर कर दिया गया है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी जानू खान को गिरफ्तार कर लिया है। सांकड़ा थाने में सभी आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। वारदात के दो दिन पहले भी आरोपी जानू खान महिला के घर शादी का प्रस्ताव लेकर पहुंचा था। इसी बात को लेकर उस दिन दोनों के बीच महिला के घर में काफी हंगामा भी हुआ था। परेशान होकर महिला ने उसे अपने घर से बाहर निकाल दिया था। इसी बात को लेकर आरोपी ने खुद को अपमानित समझकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने का सोचा।

Share This Article
Follow:
चेतन ठठेरा ,94141-11350 पत्रकारिता- सन 1989 से दैनिक नवज्योति - 17 साल तक ब्यूरो चीफ ( भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़) , ई टी राजस्थान, मेवाड टाइम्स ( सम्पादक),, बाजार टाइम्स ( ब्यूरो चीफ), प्रवासी संदेश मुबंई( ब्यूरी चीफ भीलवाड़ा),चीफ एटिडर, नामदेव डाॅट काम एवं कई मैग्जीन तथा प समाचार पत्रो मे खबरे प्रकाशित होती है .चेतन ठठेरा,सी ई ओ, दैनिक रिपोर्टर्स.कॉम