नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की जीत पर बोले प्रदेशाध्यक्ष, हम जनता के सपनों का साकार करेंगे

liyaquat Ali
5 Min Read
File phot -govind singh dotasar

Jaipur news। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने प्रदेश की छह नवगठित नगर निगमों में चार पर कांग्रेस को बहुमत मिलने पर मतदाताओं समेत तमाम संगठन कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी सरकार बनने के बाद हमारी सरकार शहर और गांवों में विकास के काम करेगी।

 
मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में डोटासरा ने कहा कि कोरोना महामारी से उबरने के बाद प्रदेश के विकास में गति आएगी। हम जनता के सपनों को साकार करेंगे। उन्‍होंने कांग्रेस की जीत पर मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि कड़ी से कड़ी जोड़कर सरकार में भागीदार बनने के हमारे निवेदन को जनता ने साकार किया। इतिहास में पहली बार शहरों में कांग्रेस को इतना जबरदस्त बहुमत मिला है। 
 
टिकट वितरण में असंतोष के सवाल पर डोटासरा से कहा कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं के मुताबिक तमाम नेताओं और संगठन में चर्चा करते हुए टिकिट दिए हैं। एमएलए और प्रत्याशियों से भी पूछा गया, हो सकता है एक दो जगह मूल्याकंन करने में चूक हो हुई होगी। विधायकों और पदाधिकारियों ने अच्छे टिकट बांटे। मुख्यमंत्री ने भी बड़े दिल से कहा आम जनता चाहती है, उसी अनुरूप टिकट बंटने चाहिए।
 
उन्‍होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा में टिकट वितरण को लेकर नोटंकी की गई। संगठन और आरएसएस ने टिकट बांटने में हस्तक्षेप किया। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि आरएसएस को सीधे राजनीति में भाग लेना चाहिए, और बेकडोर से पर्चियां भेजने का सिस्टम बंद कर देना चाहिए। स्थानांतरण के लिए पिछली सरकार के दौरान भी संघ ने यही किया था। पिछले पांच वर्ष में हर मंत्री आरएसएस की पर्ची से परेशान रहता था। मेरे कई साथी बताते हैं। भारती भवन से पर्ची आती थी। पिछले समय बच्चों के पाठ्यक्रम बदलाव की पर्चियां भी भारती भवन से आती थी। इसलिए पर्दे के पीछे के बजाय आरएसएस को सामने आना चाहिए। 
 
बाड़ेबंदी के सवाल पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि जीतने के बाद हमारे पार्षद हमारे पास आएंगे, हमारे मन में किसी तरह की कोई आशंका नहीं है। उन्होंने दावा किया है कि चार जगह हम कांग्रेस के मेयर बनाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारे विचारधारा के लोग जिन्हें हम टिकट नहीं दे पाए और निर्दलीय जीतकर आए हैं, वे हमारे सम्पर्क है। हम खामी को स्वीकार करते हैं, कांग्रेस विचार धारा में विश्वास रखने वाला निर्दलीय पार्षद हमारे साथ आएंगे और उनका हम स्वागत करते हैं। 
 
गुर्जर आंदोलन पर डोटासरा ने कहा कि भाजपा गुर्जरों को उचित सम्मान नहीं देती थी, उन्हें बेवकूफ बनाती थी। कांग्रेस ने गुर्जरों को आरक्षण दिया। हमारी सरकार ने कमेटी बनाई है, उनसे चर्चा की। हम टेबल पर बैठकर समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। काफी बड़ी संख्या में गुर्जरों ने सरकार से समझौते का सम्मान किया। पटरियां उखाड़ने और पटरियों पर बैठने से किसी समस्या का समाधान न पहले हुआ है, ना आज हो रहा है, इसलिए कर्नल किरोड़ीसिंह बैंसला से आग्रह है कि वे सरकार के बातचीत करें। भाजपा को 25 में से 25 सांसद दिए लेकिन केन्द्र सरकार गुर्जरों को नौवीं अनुसूची में नहीं डलवा सके।
 
इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तरुण कुमार ने कहा कि छह में चार नगर निगम बोर्ड में अपना बहुमत साबित किया है, आज राजस्थान की जनता ने यह दिखाया है कि कांग्रेस अैर मुख्यमंत्री का शासन उन्हें कितना पसंद आ रहा है। जनता चाहती है कि नगर निगम में भी विकास के कार्य आगे बढ़े। बहुमत से साफ संदेश है कि देश और राजस्थान की जनता कांग्रेस की विचारधारा को पसंद करती है। यह अभी ट्रेलर है बाकी पिक्चर हम पंचायत राज और जिला परिषद के चुनाव में भी दिखाएंगे। अगले चुनाव में जनता कांग्रेस को अपना आशीर्वाद देती रहेगी। 
Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.