Jaipur / राजधानी को मिली दो नए जनता क्लिनिक की सौगात

liyaquat Ali
2 Min Read

Jaipur news: स्वस्थ और निरोगी राजस्थान के संकल्प के साथ शनिवार को चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा (Dr. Raghu sharma) ने दो नए जनता क्लीनिक का शुभारंभ किया। इसमें पहला जनता क्लीनिक (Janta Clinic)वन विहार, ईदगाह कॉलोनी में और दूसरा आजाद नगर, कच्ची बस्ती में शुरू किया गया। अब राजधानी में तीन जनता क्लिनिक शुरू हो गए हैं।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा के अनुसार प्रदेश भर में 100 जनता क्लिनिक की घोषणा की थी। इसकी क्रियान्विती के तहत गत माह राज्य सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर राजधानी के वाल्मीकि नगर में राजस्थान के पहले जनता क्लीनिक की शुरुआत की थी।


इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चिकित्सा मंत्री ने बताया कि जयपुर में 12 और जोधपुर में 3 क्लिनिक बनकर तैयार हो चुके हैं। जल्द ही इन्हें जनता को समर्पित किया जाएगा। इसमें जालूपुरा और तोपखाने के रास्ते में जनता क्लिनिक का शुभारंभ रविवार को होगा। इन जनता क्लिनिकों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समान चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यहां लगभग 300 तरह की दवाएं निशुल्क मिलेंगी वहीं 7-8 तरह की जांचें भी हो सकेंगी। 


इन क्लिनिकों की खास बात यह है कि ये पूरी तरह पेपरलैस हैं और मरीजों को कोई पर्ची नहीं दी जाती। सभी मरीजों का डेटा रखा जाएगा और अगली बार आने पर उन्हें केवल अपना रेफरेंस नंबर ही बताना होगा। इसके साथ ही यहां  डेटा के आधार पर ही मरीजों को हैल्थ कार्ड भी बनाया जाएगा। 


कार्यक्रम को आदर्श नगर विधायक रफीक खान (Rafiq Khan)ने भी संबोधित किया। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम नरोत्तम शर्मा ने जनता क्लिनिक पर दी जाने वाले सुविधाओं की जानकारी दी। 

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.