अगले तीन चार दिन में युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के नए प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा संभव

liyaquat Ali
2 Min Read
logo bjp

प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने दो दिन पहले ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों से मुलाकात

 

 

जयपुर। पार्टी ने हाल ही में राज्यसभा सांसद मदन लाल सैनी को प्रदेशाध्यक्ष बनाया है। सैनी ओबीसी वर्ग के पहले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष है। सैनी के प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद अब अन्य जातियों को अग्रिम संगठनों में प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की दौड में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सबसे आगे थे, लेकिन उन्हें प्रदेशाध्यक्ष नहीं बनाया गया। इसी प्रकार घनश्याम तिवाडी प्रकरण को लेकर ब्राह्मïण समाज भाजपा से नाराज है।

ऐसी स्थिति में भाजपा राजपूत ओर ब्राह्मणों को लुभाने में जुट गई है। सूत्रों के मुताबिक किसी राजपूत नेता को युवा मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष बनाया जा सकता है। युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष के लिए प्रेम सिंह बनवासा, अभिमन्यु सिंह राजवी और महेन्द्र सिंह का नाम चल रहा है। बनवास ओम प्रकाश माथुर गुट के नेता माने जाते है। नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी भी माथुर के करीबी है।

 

इसी प्रकार महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष मधु शर्मा की जगह किसी अन्य ब्राह्मïण महिला नेता को महिला मोर्चा की कमान दी जा सकती है। इसके अलावा वैश्य समाज किसी महिला नेत्री को भी महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष बनाया जा सकता है। प्रदेश भाजपा में राष्टï्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे से पहले मोर्चों के प्रदेशाध्यक्ष बदलने की तैयारी की जा रही है।

 

इसमें सोश्यल इंजीनियरिंग करते हुए पार्टी सरकार से नाराज चल रहे वर्गों को लुभाने की कोशिश करेगी ताकि आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में संगठन को फायदा मिले। ऐसे में अगले तीन चार दिन में युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के नए प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा संभव है। प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने दो दिन पहले ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों से मुलाकात की और संगठन में संभावित बदलाव एवं आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *