भाजपा सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी सम्भलेगी की महिला मोर्चा

liyaquat Ali
3 Min Read
photo bjp logo

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता भजन मंडली के माध्यम से राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की योजनाओं को प्रचार करेगी। स्वच्छ भारत मिशन, उज्जवला योजना, भामाशाह योजना सहित विभिन्न योजनाओं के भजन तैयार कराए जा रहे है। जल्द ही महिला मोर्चा की कार्यकर्ता भजन मंडली के साथ राज्य के विभिन्न इलाकों में केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को प्रचार करेगी।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष मधु शर्मा ने बताया कि भजन मंडली को घर-घर में सम्पर्क होता है। हम भजन मंडली के माध्यम से राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार करेंगे। हम प्रदेशभर में सक्रिय विभिन्न भजन मंडली से सम्पर्क कर रहे है।

केंद्र एवं राज्य सरकार ने कई अच्छी स्कीमस चलाई है। इन स्कीमस पर भजन तैयार कराए जाएंगे। इसके अलावा हम अखंड नवरात्रा और कमल दिया अभियान भी चलाएंगे। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अलका सिंह गूर्जर ने बताया कि आगामी नवरात्रा के दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ता चुनाव में भाजपा की जीत के लिए अखंड नवरात्रा व्रत करेंगी। प्रदेशभर में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता अखंड नवरात्रा करेगी। कई कार्यकर्ता ने खुद आगे बढ कर अखंड नवरात्रा करने के लिए अपना नाम दिया है।

हम अखंड नवरात्रा करने वाली महिलाओं की सूची बना रहे है। भाजपा ने पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान कमल मेहंदी अभियान चलाया था। इस अभियान के दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर महिलाओं के हाथ पर मेहंदी से पार्टी का चुनाव चिन्ह कमल बनाया था। इस बार भाजपा कमल दिया अभियान चलाएगी। यह अभियान इस दिवाली से पहले शुरू होगा। राज्य महिला आयोग की पूर्व चेयरपर्सन एवं महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुमन शर्मा ने बताया कि हमारा कमल मेहंदी अभियान काफी सफल रहा था।

इस बार कमल दिया अभियान भी सफल होगा। हमारा लक्ष्य है कि हम प्रदेश के 54 लाख परिवार तक पहुंचे। इस अभियान के तहत हम कमल के आकार का दिया हर घर में जलाएंगे। प्रदेशभर के सभी 200 विधानसभा क्षेत्र में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता प्रत्येक घर में जाएंगी और कमल दिया प्रजवलित करेगी। यह अभियान विधानसभा चुनाव तक जारी रहेगा।
Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *