लडाई विचारों की, पर केन्द्र में सरकार मोदी की बनेगी: जावडेकर

liyaquat Ali
3 Min Read
Javadekar
जयपुर। 
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रविवार को दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा सरकार बनेगी। यह लडाई विचारों की लडाई है। हमने राजस्थान के गौरव को स्कूल पाठयक्रम में शामिल किया, लेकिन कांग्रेस सरकार को इस पर आपत्ति है। इनको भारत का गौरव नहीं चाहिए, दूसरों का गौरव चाहिए।
जयपुर के दुर्गापुरा कृषि अनुसंधान केंद्र में रविवार को प्रोमीनेंट सिटिजन कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए जावडेकर ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का गिनाया और कांग्रेस पर निशाना साधा। जावडेकर ने राजस्थान में स्कूली पाठयक्रम को लेकर शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान के शिक्षा मंत्री को महाराणा प्रताप के पाठ पर आपत्ति है। वह महाराणा प्रताप और अटल बिहारी वाजपेयी का पाठ हटाने की बात करते है। यही है फर्क है, हम और उनमें। यह विचारों की लडाई है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए जावडेकर ने कहा कि  BJP और देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप् में अद्भुत नेतृत्व मिला है। ‘मोदी की देश-विदेश में प्रसिद्धी  बढ़ी है, इसलिए विपक्षी पार्टियों की नाराजगी बढ़ी है। अगला चुनाव मोदी वर्सेज ऑल है, मगर मोदी वर्सेज कौन है? आगामी समय में मजबूत सरकार और मजबूर सरकार के लिए लड़ाई है । भाजपा ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत सरकार दी है। राफेल विवाद पर जावड़ेकर ने कहा कि राफेल इज राहुल फेल। कांग्रेस के समय रक्षा सौदों में कमीशन की बंदरबांट होती थी, भाजपा सरकार ने आकर उसे रोक दिया।
 भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि भारत फ्रांस को पछाड़कर विश्व की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। दुबई में जाकर राहुल गांधी कहते हैं कि भारत में असहिष्णुता बढ़ रही है किंतु उन्हें कश्मीर में 90 के दशक में हुआ अत्याचार असहिष्णुता नहीं लगता। 1984 में सिखों का हुआ कत्लेआम उन्हें असहिष्णुता नहीं लगता।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार बनाने में कई पीढ़ियों की मेहनत लगी है। भाजपा व्यक्ति और सत्ता के लिए नहीं अपितु विचारधारा के लिए काम करती है। भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है।
Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *