वन विभाग में कई अफसर किए इधर से उधर,40 आरएफएस अधिकारियों सहित के तबादले

Dr. CHETAN THATHERA
4 Min Read

Jaipur News । प्रदेश में लगातार बढ़ रहे अपराध और शिकारियों की गतिविधियों समेत अन्य घटनाओं को रोकने के लिए वन विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। 40 आरएफएस अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है। इसके साथ ही 11 मंत्रालयिक कर्मचारियों के तबादले हुए हैं। 109 क्षेत्रीय वन अधिकारी (रेंजर) के तबादले, 64 वन रक्षकों के तबादले, 33 वनपाल के तबादले और 26 सहायक वनपाल के तबादले किए गए हैं।

 

प्रदेश में बाघों की मौत और वन्यजीवों के शिकार समेत अतिक्रमण के मामलों के बीच वन क्षेत्रों में अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही के मामले भी सामने आए। ऐसे में वन विभाग में बड़े स्तर पर परिवर्तन किया गया है। फील्ड स्टॉफ के कई तबादले एक नाके से दूसरे नाके पर हुए हैं। सरिस्का और रणथंभौर टाइगर रिजर्व में भी फेरबदल किया गया है। संयुक्त शासन सचिव पीएस विश्नोई के आदेश पर हुए तबादलों में 40 आरएफएस अधिकारियों के साथ 6 उप वन संरक्षक और 34 सहायक वन संरक्षक शामिल हैं।
प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्रुति शर्मा के आदेशों पर प्रकाश चंद कुमावत को उप वन संरक्षक एफसीए कार्यालय जयपुर से उप वन संरक्षक सिरोही, भवानी सिंह को उप वन संरक्षक कार्यालय जयपुर से उप वन संरक्षक एफसीए कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक जयपुर, नंद लाल प्रजापत को उप वन संरक्षक आयोजना वन्यजीव अरण्य भवन जयपुर, वीर सिंह ओला को उप वन संरक्षक जयपुर, वीरभद्र मिश्र को उप वन संरक्षक डीओडी बीकानेर, वीरेंद्र सिंह जोरा को उप वन संरक्षक बीकानेर, राज बिहारी मित्तल को सहायक वन संरक्षक जोधपुर मुख्यालय कार्यालय उप वन संरक्षक जोधपुर, तरुण मेहरा को प्राविधिक सहायक एवं सहायक वन संरक्षक वन्यजीव कोटा, सुभाष चंद को सहायक वन संरक्षक जैसलमेर, इकबाल सिंह को सहायक वन संरक्षक बीकानेर, उमेश बंसल को सहायक वन संरक्षक डीडीपी जैसलमेर, संजय कौशिक को सहायक वन संरक्षक प्रतापगढ़, सुबोध कुमार राजपूत को सहायक वन संरक्षक दूदू जयपुर, कन्हैया लाल शर्मा को सहायक वन संरक्षक उदयपुर, उदाराम सियोल को सहायक वन संरक्षक टहला बाघ परियोजना सरिस्का अलवर, गिर्राज प्रसाद मंगल को सहायक वन संरक्षक कार्यालय मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक अरण्य भवन जयपुर, अनिल यादव सहायक को वन संरक्षक रणथंभौर टाइगर रिजर्व सवाई माधोपुर, दीपक कुमार गुप्ता को सहायक वन संरक्षक बारां, राजेश सिरोलिया को सहायक वन संरक्षक मूल्यांकन एवं प्रबोधन कार्यालय संभागीय मुख्य वन संरक्षक बीकानेर, सुनील गुप्ता को सहायक वन संरक्षक धौलपुर से सहायक वन संरक्षक सिरोही, मुकेश कुमार जिंदल को सहायक वन संरक्षक कोटपूतली जयपुर, अनिल कुमार गुप्ता को सहायक वन संरक्षक दौसा, लोकेश शर्मा को सहायक वन संरक्षक कार्यालय उप वन संरक्षक विभागीय कार्य मंडल जयपुर, पीयूष कुमार शर्मा को सहायक वन संरक्षक पिड़ावा झालावाड़, अरविंद कुमार को सहायक वन संरक्षक वन्यजीव सरिस्का, राजीव लोचन पाठक को सहायक वन संरक्षक अलवर, देवेंद्र तिवाड़ी को सहायक वन संरक्षक चित्तौडग़ढ़ एवं समीउल्ला खान को सहायक वन संरक्षक उदयपुर उत्तर लगाया गया है।
Share This Article
Follow:
चेतन ठठेरा ,94141-11350 पत्रकारिता- सन 1989 से दैनिक नवज्योति - 17 साल तक ब्यूरो चीफ ( भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़) , ई टी राजस्थान, मेवाड टाइम्स ( सम्पादक),, बाजार टाइम्स ( ब्यूरो चीफ), प्रवासी संदेश मुबंई( ब्यूरी चीफ भीलवाड़ा),चीफ एटिडर, नामदेव डाॅट काम एवं कई मैग्जीन तथा प समाचार पत्रो मे खबरे प्रकाशित होती है .चेतन ठठेरा,सी ई ओ, दैनिक रिपोर्टर्स.कॉम