विजयादशमी पर  जयपुर में 29 स्थानों पर संघ का पथ संचलन, शस्त्र पूजन व शारीरिक प्रदर्शन भी होंगे

Reporters Dainik Reporters
2 Min Read

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जयपुर महानगर की ओर से विजयादशमी पर बुधवार को शहर में 29 स्थानों पर पथ संचलन व शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित होंगे। महानगर संघचालक चैनसिंह ने बताया कि विजयादशमी उत्सव नगर स्तर पर आयोजित किए जाएंगे।

जयपुर शहर की सभी 29 नगर इकाइयों पर घोष के साथ पथ संचलन निकलेगा और शस्त्र पूजन के कार्यक्रम होंगे। इससे पहले संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं उद्बोधन होगा। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों के साथ समाजजन भी सम्मिलित होंगे। विद्याधर नगर में अग्रसेन पार्क सेक्टर 7 में सुबह 8 बजे होने वाले कार्यक्रम में प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेन्द्र संबोधित करेंगे वहीं झोटवाड़ा में आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र प्रौढ कार्य प्रमुख कैलाश चन्द्र संबोधन होगा।

इसी तरह महावीर नगर का कार्यक्रम तोपखाना मैदान में, पोण्ड्रीक नगर का चौगान स्टेडियम में, अम्बेनगर का हीरा गार्डन जयसिंहपुरा में सुबह 9.15 बजे कार्यक्रम शुरू होगा। गोविंद नगर में सुन्दर लॉन, गालव नगर में सूर्य नगर गलता गेट पर आयोजन होगा। गुरुनानक नगर का उत्सव रानी लक्ष्मीबाई उद्यान और आदर्श नगर का कार्यक्रम आदर्श विद्या मंदिर राजापार्क में आयोजित होगा।

मालवीय नगर के सेक्टर 4, इंदिरा नगर झालाना डूंगरी, महेश नगर का कृष्णापार्क में, गोपाल नगर का केशव विहार पार्क में, विवेकानंद नगर का कार्यक्रम इंदिरा गांधी नगर सेक्टर 3 में आयोजित होगा।

करधनी नगर में करधनी सेन्ट्रल पार्क, विजय नगर में मुरलीपुरा स्कीम और शास्त्री नगर में शिवपार्क में प्रात: 7 बजे कार्यक्रम आयोजित होगा। बालाजी नगर में बीआर पैराडाइज में प्रात: 7:15 पर उत्सव प्रारंभ होगा। हरमाड़ा में कृष्णा पैराडाइज, बनीपार्क में श्रीराम वाटिका पर उत्सव प्रात: 7:30 बजे शुरू होगा।

Share This Article
[email protected], Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.