
जयपुर। इसी साल नवंबर माह में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने भी गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं, उसी को देखते हुए अब गुजरात में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संभावित दावेदारों की रायशुमारी का कार्यक्रम शुरु हो चुका है। इसी बीच अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने गुजरात के 26 विधानसभा क्षेत्रों में दावेदारों की रायशुमारी करने के लिए पर्यवेक्षकों की सूची जारी की है जिनमें से 22 विधानसभा क्षेत्रों में राजस्थान कांग्रेस के 13मंत्रियों और 10 विधायकों को पर्यवेक्षक लगाया है। साथ ही 2 बोर्ड निगमों के चेयरमैन और दो पूर्व सांसदों को भी विधानसभावार पर्यवेक्षक लगाए गए हैं।
जिन मंत्रियों को गुजरात विधानसभा चुनाव में विधानसभा क्षेत्र पर्यवेक्षक लगाया गया है उनमें कई बड़े चेहरे भी शामिल हैं, जिनमें कैबिनेट मंत्री बीडी कल्ला, महेंद्रजीत सिंह मालवीय, प्रमोद जैन भाया और रामलाल जाट जैसे बड़े चेहरे भी शामिल हैं। इसके अलावा विधायकों में राजकुमार शर्मा, पानाचंद मेघवाल, अमीन कागज़ी का भी नाम शामिल है। वहीं पूर्व सांसद करण सिंह यादव और ताराचंद भगौरा को भी पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। दरअसल राजस्थान के पूर्व मंत्री रघु शर्मा गुजरात कांग्रेस के प्रभारी हैं। ऐसे में रघु शर्मा प्रत्याशी चयन के लिए राजस्थान कांग्रेस के नेताओं पर भी विश्वास व्यक्त कर रहे हैं।
दावेदारों की टटोलेंगे नब्ज
एआईसीसी की ओर से लगाए गए पर्यवेक्षक अपने अपने प्रभार वाले विधानसभा क्षेत्रों में जाकर दावेदारों की रायशुमारी करेंगे और मजबूत दावेदारों की सूची बनाकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को सौंपेंगे। जिसके बाद उन संभावित नामों में से फाइनल प्रत्याशी का चयन किया जाएगा। इससे पहले बीते साल पंजाब और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भी जिले और विधानसभा क्षेत्रों के पर्यवेक्षक बनाया गया था। और प्रत्याशी चयन में पर्यवेक्षकों की बड़ी भूमिका रही थी पर्यवेक्षकों ने तीन-तीन नामों के पैनल तैयार करके एआईसीसी को सौंपे थे।
पूर्व मंत्री रघु शर्मा हैं गुजरात के प्रभारी वहीं ये मंत्री-विधायक लगे पर्यवेक्षक
- -साले मोहम्मद, इंद्राज गुर्जर———– कच्छ
- -अशोक चांदना——————- बनासकांठा
- -रामलाल जाट————————– पाटन
- -उदयलाल आंजना—————– मेहसाणा
- -सुरेश मोदी———————- गांधीनगर
- -हाकम अली —————–अहमदाबाद पूर्व
- -अमीन कागज़ी, धर्मेंद्र राठौड़— अहमदाबाद वेस्ट
- -शकुंतला रावत, अशोक बैरवा——- सुरेंद्रनगर
- -प्रमोद जैन भाया, पानाचंद मेघवाल—— राजकोट
- -राजेंद्र यादव———————- जामनगर
- -करण सिंह यादव, महेंद्र गहलोत,—– जूनागढ़
- -सुखराम बिश्नोई, गोपाल मीणा——– अमरेली
- -बीडी कल्ला———————- आनंद
- -अमित चाचाण——————– खेड़ा
- -ताराचंद भगोरा—————— पंचमहल
- -महेंद्र जीत सिंह मालवीय———– दाहोद
- -अर्जुन बामणिया—————- छोटा उदयपुर
- -गोविंद राम मेघवाल—————– भरूच
- -रामलाल मीणा—————— बारडोली
- -राजकुमार शर्मा—————— सूरत