अज्ञात वाहन ने बाइक सवार सिपाही को कुचला

liyaquat Ali
2 Min Read

 

घर से श्याम नगर मेट्रो स्टेशन ड्यूटी पर जा रहा था मृतक

पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी फुटेज

जयपुर। महेश नगर थाना इलाके में सोमवार रात्रि में अज्ञात वाहन ने  घर से ड्यूटी पर जा रहे एक सिपाही को कुचलता हुआ निकल गया। जिससे सिपाही गम्भीर रुप से घायल हो गया। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसकी देर रात मौत हो गई। मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। सूचना मिलने पर मृतक के घर में कोहराम मच गया। मंगलवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम करा पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इस मामले की जांच पड़ताल दुर्घटना थान दक्षिण द्वारा किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार हादसा रात करीब दस बजे थाना इलाके में स्थित सोमानी अस्पताल महेश नगर में हुआ था। वहीं  मृतक की पहचान जगदीश प्रसाद (52) निवासी मूलत निवासी खण्डेला सीकर हाल महेश नगर के रुप में हुई। पुलिस ने बताया कि श्याम नगर मेट्रो स्टेशन पर सिपाही के पद तैनात  था और रात को घर से श्याम नगर मेट्रो स्टेशन ड्यूटी पर बाइक से जा रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

 

 

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *