जोधपुर में तीन साल की मासूम को दरिंदे ने बनाया हवस का शिकार

liyaquat Ali
2 Min Read

 

           दुष्कर्मी गिरफ्तार

जयपुर। प्रदेश में लगातार दूसरे दिन मासूम से दरिंदगी की शर्मनाक वारदात सामने आई है। एक दिन पहले झालावाड़ जिले में साढ़े तीन साल की मासूम के साथ वहशियाना हरकत के बाद अब इंसानियत को शर्मसार करने वाली यह दूसरी वारदात जोधपुर में की गई। जोधपुर शहर में एक दरिंदे ने महज तीन साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बना डाला। यह खौफनाक वारदात बुधवार रात को जोधपुर के राईकाबाग रेलवे स्टेशन पर गाड़ी का इंतजार कर रहे मध्य प्रदेश निवासी एक परिवार के साथ घटित हुई।
इस परिवार की मात्र तीन साल की मासूम को स्टेशन से एक दरिंदा उठा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मासूम के गायब होते ही परिजनों ने इसकी सूचना जीआरपी पुलिस को दी। पुलिस ने मासूम को ढूंढना शुरू किया। थोड़ी देर बाद रेलवे स्टेशन के पास ही झाडिय़ों में पुलिस को मासूम की आवाज सुनाई दी। पुलिस वहां पहुंची तो वहशी मासूम से दरिंदगी कर रहा था। पुलिस ने दुष्कर्मी को रंगे हाथों पकड़ लिया और लहुलुहान मासूम को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पकड़ा गया दुष्कर्मी कैलाशचन्द भील (24) भीलवाड़ा जिले का रहने वाला है।
उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले बुधवार को ही झालावाड़ जिले के मनोहरथाना इलाके में एक 56 वर्षीय दुष्कर्मी ने महज साढ़े तीन साल की मासूम से दुष्कर्म की वारदात कर डाली थी। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *