सिविल लाइन विधानसभा के हजारों वैदिक ब्राह्मणों का दिल्ली कूच

liyaquat Ali
2 Min Read

 

बड़ी संख्या में सर्व समाज की महिलाएं, पुरुष भी 24 अकबर रोड पहुंचे


जयपुर। जयपुर शहर सिविल लाइन्स विधानसभा क्ष्ोत्र के हजारों वैदिक ब्राह्मण आज नई दिल्ली स्थित 24 अकबर रोड पहुंचे। यहां पहुुंचे वैदिक ब्राह्मणों ने मंगलोच्चारण के साथ वेद पाठ किया। जयपुर से 24 अकबर रोड एआईसीसी मुख्यालय पहुंचे वैदिक ब्राह्मणों का कहना था कि सिविल लाइन्स विधानसभा परम्परागत रूप से ब्राह्मण सीट है।

https://youtu.be/lf9XrMEswjM

क्ष्ोत्र में सर्वाधिक 63 हजार ब्राह्मण मतदाता है। पहले यहां से कांग्रेसी नेता स्व. श्री शिवराम शर्मा पार्टी के विधायक रहे हैं। सर्वाधिक मतदाता ब्राह्मण समाज के होने के कारण यह परम्परागत रूप से ब्राह्मण सीट है। वैदिक ब्राह्मणों ने पूरजोर मांग की थी कि यहां से पार्टी ब्राह्मण समाज के विजय शंकर तिवाडी को कांग्रेस अपना प्रत्याशी बनाए।

ब्राह्मण समाज के लोगों का कहना था कि हम कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी जो कि जनेऊ धारी ब्राह्मण का सम्मान करते हैं। वे हमारी पार्टी के राष्ट्रीय नेता है। समाज के लोगों का कहना था कि जिस क्ष्ोत्र से जो समाज बहुसंख्यक हैं उसे यहां से टिकट दिया जाना पार्टी की प्राथमिकता रही है। अत: सिविल लाइन्स से भी ब्राह्मण उम्मीदवार को पार्टी अपना प्रत्याशी बनाए।

यहां सैकड़ो की संख्या महिलाएं, युवतियां भी पहुंची। इसके अलावा सर्व समाज से आए लोगों ने भी विजय शंकर तिवाडी के प्रति अपनी निष्ठा और समर्थन व्यक्त किया। 

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *