सूदखोरों से परेशान व्यक्ति ने अपना सुसाइड का अजीब तरीका Read More »
जयपुर। एक बार फिर सूदखोरो ने एक व्यक्ति की जान ले ली। सूदखोरों से परेशान व्यक्ति ने विद्युत लाइन को छू कर अपनी जान दे दी। प्रदेश में इस प्रकार से सुसाइड का पहला मामला है। पुलिस मृतक के पास मिले सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच करने में जुटी है। सूदखाेराें से परेशान एक प्राेपर्ट्री काराेबारी ने पिछले दिनाें करधनी थाना इलाके में परिवार के साथ सुसाइड कर लिया था इस मामले में एक साधु व अन्य लाेगाें काे पुलिस ने अरेस्ट िकया गया था। इसके अलावा विद्याधर नगर में एक भी एक युवक ने कर्ज से परेशान हाेकर सुसाइड कर लिया था। प्रदेश में कर्ज का भार आम आदमी का जीवन ले रहा है। पुलिस के अनुसार मुहाना निवासी चालीस वर्षीय बाबू लाल यादव आज सुबह आठ बजे अपने दोस्त के ३४ सेक्टर मानसरोवर स्थित घर पर पहुंचा और कुछ समय तक बातचीत करने के बाद मकान के पास से गुजर रही विद्युत लाइन को पकड़ लिया। जोरदार करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। डीसीपी साउथ विकास पाठक ने बताया कि कर्जे से परेशान होकर एक व्यक्ति ने सुसाइड कर लिया। सुसाइड नोट के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। मुहाना निवासी बाबू लाल यादव ने आधा दर्जन से अधिक लोगों से कर्जा ले चुका था । कर्जदाता लगातार रुपए के लिए उसे परेशान कर रहे थे इससे वह लम्बे समय से परेशान चल रहा था। पुलिस मृतक के पास मिले सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच कर रही है। सुसाइड नोट में कर्जे से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है।
If you have any queries or any kind of feedback, use this Contact page to reach us directly!
Copyright By @ Dainik Reporters - 2022