विधानसभा में डिजिटल संग्रहालय का लोकार्पण आज देश के चीफ जस्टिस करेंगे

Sameer Ur Rehman
2 Min Read

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में तैयार किए गए डिजिटल संग्रहालय का आज शाम लोकार्पण किया जाएगा। भारत के चीफ जस्टिस एन बी रमणा इस डिजिटल संग्रहालय का लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण कार्यक्रम में विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, राजस्थान के चीफ जस्टिस संभाजी शिवाजी शिंदे, संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल और राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की राजस्थान शाखा के सचिव संयम लोढ़ा भी शामिल होंगे। इस मौके पर संसदीय लोकतंत्र के 75 वें वर्ष पर एक सेमिनार का भी आयोजन किया जाएगा, जिसे कई वक्ता संबोधित करेंगे।

संग्रहालय में दिखा जाएगा राजस्थान के गौरवशाली राजनीति का इतिहास

दरअसल संग्रहालय में डिजिटल तौर पर राजस्थान की 70 साल की राजनीति की उपलब्धियों का लेखा-जोखा और गौरवशाली इतिहास दिखाया जाएगा। संग्रहालय में लोग हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में जानकारी ले सकेंगे। इसमें तमाम जानकारियां, ऑडियो-वीडियो के माध्यम से दिखाई जाएंगी। विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी ने बताया कि संग्रहालय का निर्माण का उद्देश्य राजस्थान के गौरवशाली राजनीतिक इतिहास को प्रदर्शित करने के साथ आम नागरिकों को राजनीतिक जानकारी और सदन में होने वाले कार्रवाई व व्यवस्थाओं के बारे में अवगत करवाना है।

विधानसभा में विधायक कैसे पारित होते हैं और कैसे यह कानून में बदलते हैं इन सब के साथ साथ विधानसभा अध्यक्ष, सदन के नेता और विपक्ष के नेता के अधिकार और भूमिका का भी डिजिटल संग्रहालय में विस्तृत विवरण देखने को मिलेगा। डॉ जोशी ने बताया कि विधानसभा के 2 मंजिलों में विस्तारित यह भव्य संग्रहालय विधानसभा अध्यक्षों और मुख्यमंत्रियों सहित कई अन्य लोगों के जीवन बिंदुओं से भी परिचित कराएगा।

डिजिटल संग्रहालय में 3डी- टू डी एनीमेशन, एडवांस ग्राफिक, 3डी प्रजेंटेशन भी रखी गई है। डॉ जोशी ने बताया कि डिजिटल संग्रहालय राज्य के शानदार विरासत और परंपराओं का अमूल्य संग्रह है। विधानसभा में बनाया अनूठा संग्रहालय आने वाली पीढ़ियों को राजस्थान के राजनीतिसे परिचित कराएगा। समारोह का लाइव प्रसारण राजस्थान विधानसभा के यूट्यूब चैनल पर भी भी होगा।

Share This Article
Follow:
Editor - Dainik Reporters http://www.dainikreporters.com/