पार्टी के छोटे कार्यकर्ता को सबसे बड़ी जिम्मेदारी भाजपा में ही संभव-राजे

liyaquat Ali
10 Min Read

प्रचण्ड बहुमत के साथ भाजपा मिथक को तोड़ेगी – मदन लाल सैनी

 

जयपुर । भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर पदभार ग्रहण के पश्चात् दिये अपने भाषण में कहा कि राजस्थान में एक बार भाजपा-एक बार काँग्रेस के मिथक को तोड़ने के लिए कार्यकर्ता कमर कस लें। प्रचण्ड बहुमत के साथ 2018 के विधानसभा चुनावों में भाजपा इस मिथक को तोड़ेगी।

एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
जयपुर स्थित सांगानेर एयरपोर्ट से जयपुर के सभी प्रमुख मार्गों पर नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी का ढ़ोल-नंगाड़ों और रैली निकालकर उनका स्वागत किया। जयपुर एयरपोर्ट पर जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा, निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री पी.पी. चैधरी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डाॅ. अरूण चतुर्वेदी, कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, महापौर अशोक लाहोटी, युवा बोर्ड अध्यक्ष भूपेन्द्र सैनी, महिला आयोग अध्यक्षा सुमन शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी, जयपुर शहर अध्यक्ष संजय जैन, जयपुर देहात अध्यक्ष दीनदयाल कुमावत, विधायक मोहन लाल कुमावत, सुरेन्द्र पारीक, लक्ष्मीनारायण बैरवा, मीडिया सम्पर्क प्रमुख आनन्द शर्मा, मीडिया प्रमुख पिंकेश पोरवाल सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहें।

जयपुर के सांगानेर एयरपोर्ट पर पार्टी के नेता एवं हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता सहित किसान व भारतीय मजदूर संघ से जुड़े लोग भी उपस्थित रहें। जिन्होंने नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष का 51 किलो की माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

bjp office ,dainikreporters

मोती डूँगरी गणेश मन्दिर में लिया आशीर्वाद
नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी जयपुर एयरपोर्ट से सीधे जयपुर के आराध्य देव मोती डूँगरी गणेश मन्दिर पहुँचें और दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके गणेश मन्दिर पहुँचने पर महंत कैलाश शर्मा ने एवं कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

शहीदों को याद किया
नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष जयपुर स्थित शहीद स्मारक पहुँचकर शहीदों को पुष्प अर्पित किये और शहीदों को शत्-शत् नमन किया।
संविधान निर्माता बाबा साहेब डाॅ. अम्बेड़कर को किये पुष्प अर्पित
मदन लाल सैनी अम्बेड़कर सर्किल पहुँचें तथा भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अम्बेड़कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी ने 22 गोदाम स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके द्वारा किये गये कार्यों को याद किया।नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी कार्यकर्ताओं की रैली के साथ में भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर पहुँचें, जहाँ पर पहले से ही उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका ढ़ोल-नंगाड़ों एवं नारों के साथ में गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे, राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री वी. सतीश जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, गृह मंत्री गुलाब चन्द कटारिया, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डाॅ. अरूण चतुर्वेदी, कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी, उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष को पदभार ग्रहण करवाया।

https://youtu.be/EKQ8SPkM6Lk

 

पार्टी के छोटे कार्यकर्ता को सबसे बड़ी जिम्मेदारी भाजपा में ही संभव- राजे
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने राज्यसभा सांसद मदन लाल सैनी के भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने पर प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि एक छोटे कार्यकर्ता को संगठन के सबसे बड़े पद की जिम्मेदारी देना भाजपा में ही संभव है। उन्होंने कहा कि इसी के चलते भाजपा 94 लाख सदस्यों के साथ प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी है।

राजे शनिवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में  सैनी के पदग्रहण समारोह को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जिस उत्साह के साथ आप लोग आज यहां आए हैं, उसी जोश और उत्साह के साथ 5 माह बाद होने वाले प्रदेश विधानसभा के चुनावों के लिए प्रचार में जुटें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा के कार्यकर्ता विधानसभा और फिर लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक सफलता दिलाएंगे।

मुख्यमंत्री ने सैनी को अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने प्रदेश भाजपा को हमेशा अनुशासन का पाठ पढ़ाया है और सभी कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय रखा है। उन्होंने कहा कि पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता ऐसा नहीं है, जो श्री मदन लाल सैनी को नहीं जानता हो। उन्होंने कहा कि उनकी कर्मठता और मेहनत को पहचान कर ही शीर्ष नेतृत्व ने उनको यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी हैं। उन्होंने कहा कि इस पार्टी में कार्यकर्ता को बिना मांगे ही सब कुछ मिलता है।

राजे ने प्रदेश भाजपा के निवर्तमान अध्यक्ष अशोक परनामी को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि जब उनसे अध्यक्ष की जिम्मेदारी छोड़ने को कहा गया, तो उन्होंने एक ही मिनट में बिना कोई सवाल किए अपना इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिलजुल कर प्रेम के साथ पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब हम एकमुखी होकर जो हमारे प्रधानमत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष चाहते हैं, उस दिशा में पार्टी को ले जाएगें तभी उनके सपने को साकार कर सकेंगे।

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि मदन लाल सैनी की अध्यक्ष पद पर नियुक्ति छोटे से छोटे कार्यकर्ता का सम्मान है। मदन लाल सैनी एक जमीनी स्तर के कार्यकर्ता है और निश्चित रूप से पार्टी के हित में कार्य करते हुए पार्टी को आगे बढ़ाऐंगे। भारतीय जनता पार्टी एक परिवारवाद से दूर रहकर एक परिवार की तरह काम करती है। भाजपा राष्ट्र मजूबत करने का काम करती है और काँग्रेस परिवार मजबूत करने का काम करती है।

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा के केन्द्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का मुझे नई जिम्मेदारी देने के लिए आभार व्यक्त करता हूँ। क्योंकि मैं जब भाजपा के पूर्व इतिहास को देखता हूँ तो भैरोंसिंह शेखावत, भंवर लाल शर्मा, ललित किशोर शर्मा, भानू कुमार शास्त्री, अशोक परनामी, रामदास अग्रवाल, महेश चन्द शर्मा, ओमप्रकाश माथुर, वसुन्धरा राजे, हरिशंकर भाभड़ा, अरूण चतुर्वेदी जैसे नेताओं ने पार्टी को आगे बढ़ाया है और मुझे बहुत ही अहम जिम्मेदारी दी गई है। मैं सामान्य किसान का बेटा हूँ, आज भी हल चलाता हूँ, स्वयं की खेती करता हूँ, भाजपा के कार्यकर्ता की ओर देखता हूँ तो मैं गर्व के साथ कह सकता हूँ कि इस बार एक बार भाजपा-एक बार काँग्रेस के मिथक को तोड़कर भाजपा का कार्यकर्ता प्रचण्ड बहुमत के साथ एक बार फिर राजस्थान में पुनः सरकार बनाऐगा।

raje,mandan saini ,om madhur

सैनी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को पार्टी के लिए मन्दिर के रूप में कार्य करके आगे बढ़ना चाहिए। मैं व्यक्ति या पार्टी के लिए नहीं बल्कि विचार के लिए कार्य करता हूँ। मेरे लिए कुर्सी महत्वपूर्ण नहीं है, कार्य महत्वपूर्ण है। 1978 में जो थैला मैंने अपने गले में डाला था, वो थैला मैं वापिस से अपने गले में डालकर एक-एक जिले में कमल को मजबूत करने का काम करूँगा। मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को पहले राज्यसभा सांसद और अब प्रदेशाध्यक्ष का दायित्व देने के लिए केन्द्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट करता हूँ। सभी कार्यकर्ताओं को साथ में लेकर मछली की आँख की तरह अर्जुन के लक्ष्य को प्राप्त कर 2018 में विधानसभा और 2019 में लोकसभा के चुनावों में भाजपा को विजयी बनायेंगे।

भाजपा कार्यालय के परिसर में किया वृक्षारोपण
नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी ने भाजपा कार्यालय के परिसर में वृक्षारोपण किया। उसके बाद में उन्होंने भैंरोसिंह शेखावत के समाधि स्थल पर जाकर पुष्प अर्पित किये।

 

इस अवसर पर उनके स्वागत समारोह एवं पदभार ग्रहण समारोह में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद ओमप्रकाश माथुर, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, निवर्तमान अशोक परनामी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डाॅ. अरूण चतुर्वेदी, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री राजेन्द्र राठौड़, कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी, चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ, सांसद रामकुमार वर्मा, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच, प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, महापौर अशोक लाहोटी, महिला आयोग अध्यक्षा सुमन शर्मा, युवा बोर्ड अध्यक्ष भूपेन्द्र सैनी, युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी भादरा, जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा, विधायक मोहन लाल गुप्ता, सुरेन्द्र पारीक, लक्ष्मीनारायण बैरवा, जयपुर देहात जिलाध्यक्ष दीनदयाल कुमावत सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

 

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *