राजस्थान विधानसभा चुनाव में भी चलेगी टेम्पल पॉलिटिक्स, राजस्थान की भगवान करेंगे नैया पार

liyaquat Ali
3 Min Read
rajasthan gourav yatra rath ki puja karti vasundhara raje

 

चर्चा है कि प्रदेश कांग्रेस ने आलाकमान को राजस्थान के प्रमुख मंदिरों की सूची दी है

 

 

 

जयपुर। गुजरात के बाद राजस्थान विधानसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस टेम्पल पॉलिटिक्स करेगी। ताकि बहुसंख्यक वोटर्स को अपने पक्ष में किया जा सके। भाजपा की टेम्पल पॉलिटिक्स मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा के साथ शुरू होगी। मुख्यमंत्री सातों संभागों मे अपनी यात्रा की शुरुआत प्रसिदध मंदिरों से करेंगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी मंदिर से पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे।

 

rajasthan gourav yatra rath
rajasthan gourav yatra rath

भाजपा हमेशा हिन्दुत्व को मुददा लेकर चली है। भाजपा के शीर्ष नेताओं के मंदिरों में जाने की परपम्परा है। गुजरात चुनाव के दौरान कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक रणनीति बदलते हुए मंदिरों को अपने चुनाव अभियान में शामिल किया था।

राहुल गांधी गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान विभिन्न मंदिरों में गए थे। राहुल का राजस्थान विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भी प्रदेश के विभिन्न मंदिरों में जाने का प्रोग्राम है। दूसरी ओर भाजपा ने शनिवार को राजस्थान गौरव यात्रा के माध्यम से अपनी टेम्पल पॉलिटिक्स की शुरुआत करेगी। राजे अपनी यात्रा राजसमंद के प्रमुख चार भुजा मंदिर से करेगी।

अगले दिन राजे नाथद्वारा के प्रमुख श्रीनाथ जी मंदिर जाएंगी। उदयपुर संभाग की यात्रा के दोरान राजे सांवलिया सेठ और त्रिपुरा सुंदरी मंदिर जाएंगी। भरतपुर संभाग की यात्रा की शुरुआत रथम्भौर के त्रिनेत्र गणेश मंदिर से होगी। इस दौरान राजे भरतपुर संभाग के प्रमुख मंदिरों में जाएंगी। इसी प्रकार राजे अजमेर संभाग की शुरुआत पुष्कर स्थित ब्रहमा मंदिर से करेगी।

बीकानेर संभाग में यात्रा की शुरुआत सालासर बालाजी मंदिर से होगी। जोधपुर संभाग में मुख्यमंत्री तनोट माता मंदिर से यात्रा शुरू करेंगी। राजे जयपुर संभाग में लालसोट के प्रसिदध पीपलाज माता मंदिर से यात्रा शुरू करेंगी। यात्रा के दौरान राजे संभाग के प्रमुख मंदिरों में जाएंगी। इसी प्रकार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी प्रदेश के प्रमुख मंदिरों में जाएंगा।

चर्चा है कि प्रदेश कांग्रेस ने आलाकमान को राजस्थान के प्रमुख मंदिरों की सूची दी है। इन मंदिरों में राहुल के जाना प्रस्तावित है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक राहुल आगामी माह राजस्थान आ सकते है। राहुल का सीकर के प्रमुख खाटू श्याम मंदिर जाने का कार्यक्रम है।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *