महंगाई के खिलाफ जयपुर में कल प्रदेश कांग्रेस का हल्ला बोल

Sameer Ur Rehman
2 Min Read

सिविल लाइन फाटक पर होगा कांग्रेस का धरना

जयपुर। पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि के विरोध में कल जयपुर में कांग्रेस का हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित होगा कांग्रेस की ओर से जयपुर में प्रदेश कांग्रेस की ओर से प्रदेश स्तरीय महंगाई मुक्त धरने का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 10 बजे से सिविल लाइंस फाटक पर आयोजित होने वाले इस प्रदेश स्तरीय धरने को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

इस दौरान बढ़ती महंगाई को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई वक्ता केंद्र की मोदी सरकार पर बरसते हुए नजर आएंगे। धरने के जरिए केंद्र सरकार से पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतें कम करने की मांग की जाएगी।
इससे पहले 31 मार्च से शुरू हुए महंगाई विरोधी सप्ताह के तहत प्रदेश कांग्रेस की ओर से ब्लॉक और जिला लेवल पर अलग- अलग-अलग प्रदर्शन किया। 3 और 4 अप्रैल को कांग्रेस के अग्रिम संगठन एनएसयूआई और युवा कांग्रेस की ओर से महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया था।

इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी 7 अप्रैल को जयपुर में होने वाली महंगाई विरोधी रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की थी कि रैली में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और केंद्र सरकार पर महंगाई कम करने का दबाव बनाएं।

Share This Article
Follow:
Editor - Dainik Reporters http://www.dainikreporters.com/