दिन गर्म रात में नर्मी दिखा रही

liyaquat Ali
2 Min Read

जयपुर। राज्य में अगले दो तीन दिन में गर्मी के तेवर और नर्म रहने का अंदेशा है। पूर्वोत्तर राज्य जम्मू कश्मीर,हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की आवाजाही बनी हुई है जिसके चलते पूर्वोत्तर के मैदानी इलाकों में अंधड़ व बौछारों का दौर गर्मी की बढ़ती रफ्तार में खलल डाल रहा है लेकिन मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले 48 घंटे प्रदेश में धूलभरी हवाएं चलने का अनुमान है वहीं अगले दो दिन बाद प्रदेशभर में गर्मी रफ्तार पकड़ सकती है।

बीती शाम हरियाणा और दिल्ली में दोपहर बाद तेज रफ्तार से आए अंधड़ से मौसम बदला। राजधानी समेत प्रदेश के पूर्वोत्तर हिस्सों में तेज रफ्तार से चली धूलभरी हवा से रात में गर्मी के तेवर थोड़े नर्म हुए हालांकि रात में पारा 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा है। वहीं पश्चिमी मैदानी इलाकों में रात में पारा सामान्य से ज्यादा रहने से गर्मी तीखे तेवर दिखा रही है।

राजधानी में आज सुबह छितराए बादलों की आवाजाही जरूर रही लेकिन मौसम शुष्क रहने व हवा की थमी रफ्तार के कारण सुबह से मौसम में गर्माहट महसूस हुई। सुबह दस बजे शहर में आठ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बही पुरवाई हवा ने धूप की तपिश से थोड़ी राहत दिलाई। धूप की बढ़ती तपिश के कारण शहर में आज सुबह नौ बजे अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार शहर में आज मौसम शुष्क रहने व अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

शहर में आज दोपहर 12 बजे तक ही दिन का तापमान 40डिग्री सेल्सियस छू गया वहीं हवा का रुख बदलते ही पश्चिमी गर्म हवाओं ने मौसम का मिजाज गर्म कर दिया। झुलसाती गर्मी के चलते शहर की सड़कों पर दोपहर में लोगों की आवाजाही कम होने लगी है। प्रदेश के पश्चिमी मैदानी इलाकों में भी आज मौसम के तेवर गर्म रहे। वहीं आसमान में छाई धूल के कारण आज भी पश्चिमी इलाकों में धूलभरी हवाएं चलने का अनुमान मौसम केंद्र ने जताया है।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter. Mobile +917014653770
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *