भाजपा संगठन के चुनावों पर शाह करेंगे चर्चा

Reporters Dainik Reporters
2 Min Read

 

जयपुर
भाजपा के संगठन चुनावों की रूपरेखा को अंतिम रूप देने तथा लोकसभा चुनावों में जीत के बाद संवाद के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सभी प्रदेशाध्यक्षों को दिल्ली बुलाया है। गुरूवार को शाह की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में भाग लेने के लिए प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी दिल्ली रवाना हो गए हैं। सैनी के अलावा इस बैठक में प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना और प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर भी हिस्सा लेंगे।
भाजपा के सभी प्रदेशाध्यक्ष एवं संगठन महामंत्रियों की लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद यह पहली बैठक है। शाह को केंद्र में गृहमंत्री बनाए जाने के बाद यह बैठक काफी अहम है। इसमें शाह के स्थान पर नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पर मंथन किया जा सकता है। इसके अलावा पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर भी इसमें चर्चा हो सकती है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने दिल्ली रवाना होने से पूर्व बताया कि यह संगठनात्मक बैठक है।
लोकसभा चुनाव में मिले जनादेश के बाद भाजपा  के लिए जनभावना के अनुरूप शासन देने की चुनौती और दायित्व बढ़ गया है। राज्य में भी संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू करवानी है। ऐसे में संभावना यह भी है कि बैठक में संगठन चुनाव की तिथि तय कर दी जाए और उसके अनुसार ही आगे के कार्यक्रम तय किए जाएं। प्रदेश भाजपा में इसी वर्ष मंडल अध्यक्ष से लेकर प्रदेशाध्यक्ष का विधिवत निर्वाचन किया जाना है।
Share This Article
[email protected], Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *