सैनी ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

liyaquat Ali
1 Min Read
madan lal saini

 दो महामंत्री बनाए

 

जयपुर। मुख्यमंत्री की राजस्थान गौरव यात्रा से पहले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संगठन में पदाधिकारियों की घोषणा की है। इसमें दो को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है साथ ही एक प्रदेश उपाध्यक्ष और दो प्रदेश मंत्री बनाए गए हैं।

 


सैनी ने संगठनात्मक नियुक्तियां देते हुए वीरमदेव सिंह और कैलाश मेघवाल (हनुमानगढ) को प्रदेश महामंत्री बनाया है। इसमें वीरमदेव सिंह प्रदेश मंत्री के पद पर थे। इसके अलावा कार्यालय प्रभारी सुनील कोठारी को प्रदेश उपाध्यक्ष और काशीराम गोदारा तथा संजय शर्मा को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। संजय शर्मा अलवर जिलाध्यक्ष और हाल ही में लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनावों में टिकट के दावेदार थे।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter. Mobile +917014653770
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *