राजस्थान में सागर भी मचा सकता है तबाही, कई जगहों पर अलर्ट जारी

liyaquat Ali
2 Min Read

जयपुर। पश्चिमी विक्षोभ का कहर अभी खत्म नहीं हुआ है। कई राज्यों में जिस तरह का आंधी और तूफान ने तबाही मचाई थी, उसी तरह की आंधी-तूफान का अलर्ट एक बार फिर मौसम विभाग ने जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात ‘सागर’ के कारण राजस्थान सहित जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, यूपी, दिल्ली और उसके आसपास के इलाके, पश्चिमी यूपी में आंधी-तूफान की संभावना है। विभाग ने चक्रवात ‘सागर’ को लेकर कई जगहों पर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र और लक्षद्वीप में चक्रवाती तूफान ‘सागर’ की चेतावनी दी है।

मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार अदन की खाड़ी में समुद्री चक्रवात ‘सागर’ लगातार मजबूत हो रहा है और यह भारत के तटीय इलाकों की तरफ बढ़ रहा है। चक्रवात के कारण अगले तीन दिनों के दौरान देश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान और बारिश होगी। चक्रवाती तूफान के दौरान 70 से 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने और समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठने की संभावना है।

वहीं अभी प्रदेश में बीते एक सप्ताह से भीषण गर्मी का दौर जारी है। जहां दिन में अधिकतम तापमान लगातार 40 डिग्री से उपर दर्ज किया जा रहा है वहीं रात में भी गर्मी पसीने छुडा रही है। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना हैं अभी प्रदेश में सप्ताह भर तक गर्मी के हालात ऐसे ही रहेंगे। जहां दिन का तापमान 43 डिग्री के लगभग दर्ज किया गया वहीं रात का तापमान भी 31 डिग्री दर्ज किया गया। रात को भी स्थिति ऐसी है कि कूलर और पंखे भी गर्मी से निजात नहीं दिला पा रहे हैं और लोग पसीने से तरबतर होते रहते हैं। वहीं शहर के मुख्य मार्गों पर वाहनों की आवाजाही कम नजर आई और लोग दिन भर छांव की तलाश करते रहे।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *