
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज अपने सरकारी आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया, जिसमें प्रदेशभर से रोजेदारों ने शिरकत करके रोजा खोला और देश प्रदेश में अमन चैन की दुआ की। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और मंत्रिमंडल के कई सदस्य भी रोजेदारों के बीच मौजूद रहे।
करीब 2 साल के बाद आज मुख्यमंत्री आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था। इफ्तार के बाद रोजेदारों के लिए मुख्यमंत्री आवास पर ही रात्रि भोज का भी इंतजाम किया गया था। रोजा खोलने से पहले मुस्लिम धर्मगुरुओं ने दुआ की और रोजा खोला और उसके बाद मुख्यमंत्री आवास पर ही मगरिब की नमाज भी अदा की गई थी।
रोजा इफ्तार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह उतारा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह पार्टी के राष्ट्रीय सचिव जुबेर खान,कैबिनेट मंत्री साले मोहम्मद,
महेश जोशी, ममता भूपेश, विधायक रफीक खान, वक्फ बोर्ड चेयरमैन खानु खान बुध वाली, आरटीडीसी के चेयरमैन धर्मेंद्र राठौर, समाज कल्याण बोर्ड की चेयरमैन अर्चना शर्मा, युवा बोर्ड के चेयरमैन सीताराम लांबा, महिला आयोग चेयरमैन रेहाना रियाज, बाल आयोग की चेयरमैन संगीता बेनीवाल, कैबिनेट मंत्री बीडी कल्ला, विधायक कृष्णा पूनिया इस कार्यक्रम में पहुंचे थे।