रिश्ता हुआ फिर शर्मसार

liyaquat Ali
2 Min Read

अश्लील क्लिपिंग बना भांजे ने किया मामी से दुष्कर्म

बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर एक साल तक देहशोषण करने का लगाया आरोप

जयपुर। शहर के भांकरोटा थाना इलाके में एक बार फिर रिश्ता शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। जहां महिला ने अपने भांजे पर चोरी छुपे उसकी अश्लील क्लिपिंग बनाई और फिर बदमाशा करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने थाने में आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार भांकरोटा निवासी 22 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज करवाया कि वह अपने भांजे व पति के साथ मथुरा घूमने के लिए गई थी। वहां पर भांजे ने चुपके से उसकी अश्लील क्लिपिंग बना ली और बदनाम करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। कुछ समय पहले आरोपित पीड़िता को अकेला देख घर में घुसा और डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद आरोपित अश्लील क्लिपिंग को सार्वजनिक कर बदनाम करने की धमकी देकर एक साल से उसका देहशोषण करता रहा। महिला ने बताया कि आरोपित ने पीड़िता के साथ पिछले माह भी उसके साथ दुष्कर्म किया था। आरोपित से परेशान परेशान होकर पीड़िता गुरुवार शाम को थाने पहुंची और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *