Jaipur News। पंच दिवसीय पर्व दीपोत्सव में शहर में मनाया जा रहा है। शनिवार की रात को दीपावली पर शुरू हुई आतिशबाजी रविवार अलसुबह चलती रही। पटाखों की गूंज रविवार की सुबह तक सुनाई देती रही। कोरोन संक्रमण के बीच राज्य सरकार ने पटाखें जलाने पर पाबंदी लगाने के साथ आदेश जारी किए थे। मगर आदेशों की धज्जियां उड़ती दिखी। लोगबाग खुलकर आदेशों की धज्जियां उड़ाते रहे। रविवार अलसुबह तक पटाखों की गूंज ने दर्शा दिया कि लोग कोरोना से डरने वाले नहीं है और ना ही सरकारी आदेशों को आसानी से मानने वाले है।
रविवार को दीपोत्सव का तीसरा दिन है। दीपावली मनाने के बाद आज लोगबाग रिश्तेदारों व परिचितों के घरों को पहुंचे और रामाश्यामा किया। लोगबाग यही चर्चा करते हुए दिखे की रात भर आतिशबाजी हुई है। सोशल मीडिया पर भी दीपावली की रामाश्याम के साथ बधाइयां दी गई। सोमवार के भाई दूज का पर्व रहेगा।
जोधपुर सहित संभाग भर में इस बार दीपावली छुटकर घटनाओं को छोडक़र शांतिपूर्ण ढंग से मनाई गई। सरकारी आदेशों की पालना की अनदेखी करते हुए रविवार अलसुबह तक जमकर पटाखें जलाए गए। तडक़े तक पटाखों की गूंज सुनाई देती रही। रविवार को रामाश्यामा के साथ लोगबाग एक दूसरे मिले और बधाइयां दी। सुबह के समय गोवर्धन पूजा की गई। इस बार बाजारों में लाइटिंग हुई मगर प्रतिवर्ष की भांति इस बार रंग कुछ फीका ही रहा।