Jaipur News।राजस्थान के सियासत मे एक बार फिर से खलबली मच गई है मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी के इस्तीफे की पेशकश से ।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विशेषाधिकारी( OSD )लोकेश शर्मा के शनिवार देर रात इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने इस्तीफे का पत्र मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भिजवा दिया है। साथ ही मीडिया के साथियों को भी खुद उसकी कॉपी भेजी है। अब इस पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को करना है।
बताया जा रहा है कि कुछ ट्वीट ऐसे किए गए थे जिनको लेकर लोकेश शर्मा से सवाल जवाब हुए या उनकी कार्यशैली पर प्रश्न उठाए गए, जिससे आहत होकर उन्होंने इस्तीफा दिया है।
हालांकि सूत्रों के अनुसार उन पर इस्तीफे का दबाव भी था जिसके बाद यह निर्णय लिया। लेकिन पंजाब के घटनाक्रम के बाद यह इस्तीफा चर्चा में है।