राफेल मामले को मुद्दा बनाकर जिला मुख्यालयों पर किया जाएगा प्रदर्शन

liyaquat Ali
2 Min Read
photo bjp logo

 

जयपुर
सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने के बाद भाजपा अब सडक से लेकर संसद तक आर पार के मूड में आ गई है। सत्ता से दूर होने के बाद भाजपा बुधवार को पहली बार कांग्रेस के खिलाफ सडक पर उतरेगी तथा कांग्रेस के विरोध में प्रदर्शन करेगी। प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन के बाद जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपे जाएंगे।
विरोध प्रदर्शन के जरिए भाजपा राफेल डील में कोर्ट के निर्णय को आमजन के सामने रखकर, अब तक इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ  आरोप लगा रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को घेरेंगे। इस विरोध प्रदर्शन को भाजपा की लोकसभा तैयारियों के रूप में भी देखा जा रहा है। पार्टी आलाकमान के निर्देश पर होने वाले इस विरोध प्रदर्शन के लिए सभी जिला मुख्यालयों को निर्देशित किया गया है।
इस कडी में बुधवार को शहर व देहात भाजपा की ओर से जिला कलेक्ट्री पर विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। इस प्रदर्षन के लिए शहर अध्यक्ष संजय जैन के नेतृत्व में सभी 91 वार्डो के कार्यकर्ता सुबह 11 बजे कलेक्ट्री सर्किल पर एकत्र होंगे। इसके लिए सभी वार्डों से 10-10 कार्यकर्ता लाने के लिए कहा गया है। जैन ने बताया कि कांग्रेस ने देश की सुरक्षा को ताक पर रखकर राफेल विमान जैसे महत्वपूर्ण सौदे पर राजनीतिक हितो को साधने के लिए तथ्यहीन, बेबुनियाद, निराधार प्रश्न खड़ा कर दुष्प्रचारित किया गया है। इस पूरे मामले मे राहुल गांधी का देश की सुरक्षा के प्रति आचरण अत्यन्त ही असंवेदनशील एवं देशहित के खिलाफ  रहा है। न्यायालय के निर्णय से उनका झूठ उजागर हुआ है तथा सच्चाई देश की जनता के सामने आई है। कांग्रेस पार्टी के विरोध में हो रहे प्रदर्शन में पार्टी के नेता, विधायक, पार्षद व पार्टी पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ता शामिल होंगे।
Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *