पुलिस को गच्चा देकर काफी दिनों से फरार चल रहे चार  स्थाई वारंटी गिरफ्तार

liyaquat Ali
1 Min Read
demo pic.

 

जयपुर। पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रदेश में स्थाई वारंटी व भगोडों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तरत झोटवाड़ा और विश्वकर्मा थाना पुलिस ने काफी दिनों से पुलिस को गच्चा देकर फरार चल रहे चार स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

झोटवाड़ा थाना

थानाधिकारी गुर भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार स्थाई वारंटी भवानी सिंह (35)सिद्धि नगर निवारू रोड हाल झोटवाड़ा का रहने वाला है ।  वारंटी के थाने में तीन स्थाई वारंट है वहीं करधनी , वैशाली नगर सहित अन्य थाने में वांरट पैड़िंग है। स्थाई वारंटी नीमराने जिला अलवर से भी धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहा है। वहीं दूसरा स्थाई वारंटी भागचंद (42) निवासी नरैना जिला जयपुर का रहने वाला है। यह भी कई दिनों से फरार चल रहा था।

विश्वकर्मा थाना 

वहीं थानाधिकारी रतन सिंह ने बताया कि 20 और 22 से फरार चल रहे दो स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार 20 साल से फरार चल रहे स्थाई वांरटी सत्यवीर निवासी झुन्झुनू और बाबूलाल निवासी कागजी वाड़ा ब्रह्मपुरी को गिरफ्तार किया है।

 

 

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *