गहलोत हाईब्रिड प्रणाली पर पायलट का जौश हाई, घमासान में गहलोत का दो निगम दो मेयर का मास्टर स्ट्रोक

liyaquat Ali
3 Min Read
Jaipur News / Dainik reporters :  (फिरोज़ उस्मानी)। निकाय चुनाव (Nikay election) से पूर्व ही राजस्थान सरकार की अंदरूनी कलह दिखने लगी है, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत  (CM Ashok Gehlot ) व उपमुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister Sachin Pilot ) की लड़ाई अब पूरी तरह जग- जाहिर हो चुकी है। दोनों के बीच चला आ रहा शीत युद्ध हाईब्रिड (Hybrid ) प्रणाली पर हाई हो गया है।
हाईब्रिड (Hybrid ) पर राजस्थान सरकार (Government of Rajasthan) दो धड़ो में बटंती दिखाई दे रही है। गहलोत ने पिछले चार दिन में तीन मास्टर स्ट्रोक खेलकर मुख्यमंत्री पद के लिए अपना अनुभव दिखा दिया है। इसका सीधा असर पायलट पर होता दिखाई दिया है।
गहलोत (Gehlot ) के इन फैसलों ने कहीं ना कहीं पायलट को बैकफुट पर ला खड़ा किया है। तभी तो पालयट के विरोध के बाद भी गहलोत अपने निर्णयों पर अडिग दिखाई दे रहे है। हाईब्रिड प्रणाली पर उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने विरोध में खड़े हो गए है। सरकार के कई ओर मंत्री भी अपना विरोध जता चुके है।
हाईब्रिड प्रणाली को लेकर राजस्थान सरकार एक मत नही है। पायलट का हाईब्रिड प्रणाली पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर अरोप लगाया है कि हाईब्रिड लागू होने की जानकारी उन्हें मीडिया से लगी है। विधायक दल, सदन और ना ही केबिनेट में चर्चा हुई है। अगर मंत्री महोदय नगरपालिका एक्ट के तहत यह निर्णय लेना चाहते हैं तो यह व्यवहारिक नहीं है, राजनीतिक दृष्टिकोण से सही नहीं है।
पायलट का कहना है कि हिन्दूस्तान के किसी भी राज्य में ऐसा नहीं है और इस निर्णय में बदलाव करने की जरूरत है। इसमें बैकडोर एन्टी होगी। इसमें लोकतंत्र को मजबूत करने वाली बात नहीं होगी। अभी हाईब्रिड पर ही घमासान मचा हुआ था कि सरकार ने निकाय चुनाव को लेकर दो निगम व दो मेयर का एक और मास्टर स्ट्रोक भी खेल दिया है।
जिसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। इसमें 10 लाख से अधिक आबादी वाले तीन बड़े शहर जयपुर, जोधपुर व कोटा में दो दो नगर निगम व मेयर होगें। दो दिग्गजों के बीच चल रहे इस घमासान को लेकर आमजन भी असंमजस की स्थिति में है। अब देखना ये होगा कि सरकार का दो निगम व दो मेयर निर्णय क्या रंग लाता है।
Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.