पदमश्री डा. पनगड़िया के निधन से राजस्थान में शौक की लहर

Reporters Dainik Reporters
1 Min Read

Jaipur News/ अशफाक कायमखानी। राष्ट्रीय स्तर पर विख्यात जाने-माने न्यूरोलॉजिस्ट, पद्मश्री से सम्मानित जयपुर निवासी डॉ.अशोक पनगड़िया का आज निधन होने से प्रदेश मे शोक की लहर देखने को मिल रही है।

डा.पनगड़िया के निधन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत , पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, व पूर्व केन्द्रीय मंत्री व दिग्गज कांग्रेस नेता सुभाष महरिया ने गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है।

डॉ. पनगड़िया ने महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं दीं एवं कोविड महामारी के समय में भी चिकित्सा विशेषज्ञ के रूप में प्रदेश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा डॉ. पनगड़िया का निधन चिकित्सा जगत एवं प्रदेश के लिए बड़ी क्षति बताते हुये ईश्वर से प्रार्थना है शोकाकुल परिजनों एवं डॉ. पनगड़िया के मित्रों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें व परिवार को व्यक्तिगत क्षति हुई है, मेरे उनसे पारिवारिक रिश्ते रहे हैं लम्बे समय तक उन्हें भुलाना सम्भव नहीं होगा। इसी तरह सुभाष महरिया ने कहा कि उनके पारिवारिक रिस्ते वाले एक काबिल चिकित्सक का यू चले जाने से उन्हें गहरा आघात लगा है।

Share This Article
[email protected], Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.