पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा को दिल्ली में घुसने से रोका, पुलिस से नोकझोंक

Sameer Ur Rehman
2 Min Read

जयपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर ईडी की कार्रवाई के विरोध में दिल्ली जा रहे प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को आज दिल्ली पुलिस ने दिल्ली बॉर्डर पर रोक लिया।

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के बीच काफी देर तक नोकझोंक होती रही। बाद में पुलिस प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को लेकर वसंत कुंज थाने पहुंची। उधर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के साथ दिल्ली जा रहे प्रदेश कांग्रेस के सचिव जसवंत गुर्जर और कांग्रेस नेता गोपाल केसावत को भी दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इन नेताओं को दिल्ली पुलिस वसंत कुंज थाने लेकर पहुंची।

FB IMG 1655190309665

दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का बयान पर सामने आया है। गोविंद सिंह डोटासरा ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया है।

डोटासरा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि
देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात हैं, दिल्ली में प्रवेश से रोका जा रहा है।कांग्रेस की एकजुटता से घबराई तानाशाह सरकार ने हमें रोकने के लिए पुलिस फोर्स तैनात कर रखी है।

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा कि गृह मंत्री देश को बताएं कि किस क़ानून के तहत हमें रोका जा रहा है।

Share This Article
Follow:
Editor - Dainik Reporters http://www.dainikreporters.com/