जयपुर/ भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष डॉ.सतीश पूनिया के निर्देशानुसार भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हरीराम रणवां की सहमति से प्रदेश महामंत्री ओ.पी.यादव ने राजस्थान किसान मोर्चा के जिला प्रभारियों में फेरबदल करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरीश पायला को भाजपा किसान मोर्चा दौसा का प्रभारी नियुक्त किया।पायला पूर्व में बीकानेर एवं हनुमानगढ़ के प्रभारी रहे हैं।
पायला ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए। जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने को कहा।जिले के अनेक वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने पायला को शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस राज्य के हर जिले में JIO 5G सर्विस शुरू
गुजरात देश का पहला राज्य बन गया है, जहां पूरे प्रदेश में Jio की 5G सर्विस शुरू हो गई है। रिलायंस ने एलान किया कि गुजरात के सभी 33 जिला मुख्यालयों में 100 फीसदी Jio True 5G कवरेज शुरू हो गई है।
इससे पहले तक देश के चुनिंदा महानगरों में ही जियो की 5G सर्विस दी जा रही थी। एयरटेल ने भी अभी तक किसी भी प्रदेश में पूरी तरह से 5G सर्विस शुरू नहीं की है।