मोदी मैराथन मे हजारों युवाओ ने भाग लिया

जयपुर, । भारतीय जनता युवा मोर्चा, जयपुर शहर द्वारा केन्द्र की मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार के गौरवशाली 4 वर्ष पूर्ण होने पर आज मोदी मैराथन का आयोजन किया गया । युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष रितेन्द्र सिंह परिहार ने बताया की केन्द्र सरकार के कार्यो से देश का मान पुरी दुनिया मे बढ़ा है। देश को सर्वागिण विकास हुआ है और देश के आम जन मे सरकार के कार्यो के आधार पर भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है। देश की जनता ने यह मान लिया है कि देश के उज्जवल भविष्य के लिए भाजपा की सरकार होना जरूरी है। मोदी मैराथन की शुरूआत अमर जवान ज्योति से पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश भाजपा के प्रभारी अविनाश राय खन्ना, पार्टी पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने की। कार्यकर्ताओं का मैराथन उत्साह बढ़ाने के लिए व मैराथन मे शामिल होने प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र गहलोत, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हर्ष संघी, सांसद रामचरण बोहरा, शहर अध्यक्ष संजय जैन, युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री जे0पी0 यादव, मनोज भाटड़ सहित कई पदाधिकारी व पार्षद उपस्थित रहें।

मोदी मैराथन मे हजारों युवाओ ने भाग लिया

मैराथन समाप्ती पर स्टेच्यू सर्किल पर पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर जी के नेतृत्व मे सभी कार्यकर्ताओ ने सामुहिक राष्ट्रगान गाया। मैराथन मे प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहने वालो को शहर युवा मोर्चा द्वारा पुरस्कृत करने की भी घोषणा की गई।

मोदी मैराथन मे हजारों युवाओ ने भाग लिया

शहर युवा मोर्चा द्वारा जयपुर शहर के 32 मण्डलो पर कमल संदेश स्कुटर मोटर साईकिल रैली का भी आयोजन 2,3 व 4 जून को किया जा रहा है। आज कमल संदेश रैली, विद्याधर नगर, चांदनी चौक, श्योपुर, रिद्धि-सिद्धि, मालवीय नगर, जवाहर नगर, प्रताप नगर मण्डल मे आयोजित की गई।