पार्षदों की खरीद-फरोख्त का प्रयास:भाजपा महापौर प्रत्याक्षी के पति पर लगाया आरोप

Dr. CHETAN THATHERA
5 Min Read

Jaipur News। जयपुर हैरिटेज और ग्रेटर नगर निगम के महापौर चुनाव मंगलवार को होने जा रहे है लेकिन इसके एक दिन पूर्व सोमवार को पार्षदों की खरीद-फरोख्त का प्रयास करने का एक मामला सामने आया है। जयपुर हैरिटेज नगर निगम से भाजपा महापौर प्रत्याक्षी कुसुम यादव के पति अजय यादव पर जयपुर हेरिटेज से कांग्रेस के वार्ड 42 पार्षद दशरथ सिंह ने आरोप लगाते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों में परिवाद दर्ज कराया गया है। वहीं शिकायत करने वाले कांग्रेस पार्षद दशरथ सिंह ने पैसे के बल पर पार्षदों की खरीद-फरोख्त करने की बाकायदा एक रिकॉर्डिंग भी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों के अधिकारियों को सौपी है। पीडित द्वारा सबूत के तौर पर दी गई पेन ड्राइव की रिकॉर्डिंग की अब सत्यता की जांच भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों द्वारा की जा रही है भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों द्वारा शिकायत दर्ज कर इस मामले की जांच पडताल कर रही है तो वहीं इस मामलो को लेकर कांग्रेस की ओर से भी दोषियों पर कार्रवाई की जा रही है। 

 
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों (एसीबी) पुलिस महानिदेशक बी.एल.सोनी ने बताया कि कांग्रेस पार्षद दशरथ सिंह ने हैरिटेज में भाजपा महापौर प्रत्याशी कुसुम यादव के पति अजय यादव पर गैर भाजपाई पार्षदों की खरीद- फरोख्त का प्रयास करने का आरोप लगाए हुए सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों कार्यालय जयपुर में शिकायत दर्ज कराई है। इसके साथ ही पार्षदों की खरीद-फरोख्त से जड़े कथित ऑडियो रिकार्डिग को भी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों में सौंपा है। पार्षद दशरथ सिंह पीडित का आरोप है कि यह ऑडियो क्लिप किसी कार्यकर्ता द्वारा उन्हे रविवार शाम को दी गई। इस ऑडियो क्लिप  नगर निगम चुवान में भाजपा को बहुमत नहीं मिलने पर गैर भाजपाई पार्षदों से संपर्क कर खरीदने की कोशिश की जा रही है। कथित ऑडियो क्लिप में पार्षदों से संपर्क कर उन्हें 25-25 देने, बोर्ड में चैयरमैन बनाने, गाड़ी दिलवाने और वार्ड में ज्यादा काम करवाने सहित कई ऑफर दिए जा रहे है। ताकि कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी के खिलाफ क्रॉस वोटिंग की जाए। इससे बचने के लिए कांग्रेस ने 55 पार्षदों को एक जगह रखा हुआ है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों में दी गई पेन डाईव में मौजूद ऑडियों की जांच की जा रही है। अगर इस कथित ऑडियो क्लिप में कोई भी दोषी पाया गया तो उसके सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।
 
महापौर प्रत्याशी के पति ने कहा यह ऑडियो फर्जी
 
पार्षदों की खरीद-फरोख्त से जुड़े इस कथित ऑडियो के वायरल होने के बाद भाजपा महापौर प्रत्याक्षी कुसुम यादव के पति अजय यादव ने कहा- ऑडियो में उनकी आवाज नहीं है और यह पूरी तरह से फर्जी ऑडियो है। वे किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हैं। जरूरत पड़ी तो वॉइस सैंपल भी देंगे।
 
गौरतलब है कि जयपुर हैरिटेज नगर निगम में 100 वार्ड है इसमें महापौर और बोर्ड बनाने के लिए बहुमत के लिए 51 पार्षदों का समर्थन चाहिए। इनमें कांग्रेस के 47 पार्षद हैं। भाजपा के 42 पार्षद है। इसके अलावा 11 निर्दलीय पार्षद हैं। कांग्रेस ने जयपुर हैरिटेज नगर निगम से वार्ड नंबर 43 से विजयी हुई मुनेश गुर्जर को महापौर की प्रत्याशी बनाया है। वहीं भाजपा ने वार्ड नंबर-74 से चुनाव जीतीं कुसुम यादव को महापौर पद की प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा था।
 
वहीं जयपुर ग्रेटर नगर निगम में 150 वार्ड हैं। यहां बहुमत के लिए 76 का आंकड़ा चाहिए। मौजूदा स्थिति में भाजपा के पास पार्टी का महापौर और बोर्ड बनाने के लिए बहुमत हैं। उनके पास 88 पार्षद हैं। इसके अलावा कांग्रेस के पास 49 पार्षद हैं। इसके अलावा 13 निर्दलीय पार्षद हैं। भाजपा ने नगर निगम ग्रेटर से वार्ड नंबर 87 से पार्षद बनीं डॉ. सौम्या गुर्जर को महापौर की प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस ने वार्ड नंबर 93 से दिव्या सिंह को महापौर की प्रत्याशी बनाया है। इनके चयन के लिए मंगलवार को जीते हुए पार्षद वोट करेंगे।
Share This Article
Follow:
चेतन ठठेरा ,94141-11350 पत्रकारिता- सन 1989 से दैनिक नवज्योति - 17 साल तक ब्यूरो चीफ ( भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़) , ई टी राजस्थान, मेवाड टाइम्स ( सम्पादक),, बाजार टाइम्स ( ब्यूरो चीफ), प्रवासी संदेश मुबंई( ब्यूरी चीफ भीलवाड़ा),चीफ एटिडर, नामदेव डाॅट काम एवं कई मैग्जीन तथा प समाचार पत्रो मे खबरे प्रकाशित होती है .चेतन ठठेरा,सी ई ओ, दैनिक रिपोर्टर्स.कॉम