जयपुर। बनीपार्क थाना पुलिस ने प्लाट के कागजात चुराकर फर्जी दस्तावेजों से रजिस्ट्ररी करने के मामले में एक शातिर को गिरफ्तार किया हैै। पुलिस ने शनिवार सुबह आरोपित को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के रिमाण्ड पर सौंपा गया है।
एसआई मांगूसिंह ने बताया कि जालसाजी के मामले में आरोपित सीताराम यादव (41) निवासी गांव छारसा मनोहरपुरा हाल गोमती नगर जगतपुरा को गिरफ्तार किया गया है। रिपोटार्नुसार, उसके भाई बाबूलाल ने मामला दर्ज कराया था। उसका जेडीए योजना सांगानेर में एक प्लाट अलॉट हुआ था। आरोपित सीताराम ने प्लाट के कागजात चुराकर फर्जी मुख्यतयार नामा बना लिया और प्लाट की रजिस्ट्री करवा ली। जेडीए में पट्टा ट्रांसफर कराने जाने पर उसके धोखाधड़ी का पता चला। जालसाजी का पता चलने पर पीड़ित ने अपने भाई सीताराम यादव के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने जांच के बाद शुक्रवार रात आरोपित सीताराम यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपित से पूछताछ करने में जुटी है।
If you have any queries or any kind of feedback, use this Contact page to reach us directly!
Copyright By @ Dainik Reporters - 2022