अब मंत्रियों का सीट बदलना हुआ मुश्किल, पार्टी ने जारी किए फरमान

liyaquat Ali
3 Min Read
photo bjp logo

 

जयपुर।  भाजपा सरकार के मंत्री और वरिष्ठ विधायक अपनी सीट के अलावा दूसरी सीट से चुनाव नहीं लड पाएंगे। विधायकों एवं मंत्रियों को सीट बदलने की अनुमति नही देगी। प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने इसका खुलासा मंगलवार को किया। उन्होंने कहा कि किसी विधायक की सीट नहीं बदलेगी, जो जहां से विधायक है, वह वहीं से चुनाव लडेगा। अगर बदलेगा तो प्रत्याशी बदलेगा। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के दो सीट से चुनाव लडने के प्रश्न पर जावडेकर ने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी सीट से चुनाव लडेंगी।
जावडेकर ने कहा कि कुछ वर्तमान विधायक के टिकट कटेंगे। कितने विधायकों के टिकट काटे जाएंगे, जावडेकर ने इस प्रश्न का रूपष्ट जवाब नहीं दिया। गौरतलब है कि राज्य सरकार के कई मंत्री और विधायक अपनी सीट बदलना चाहते है। संभावित प्रत्याशियों के चयन के लिए भाजपा की ओर से आयोजित फीडबैक कार्यक्रम के दौरान भी कुछ विधायक एवं मंत्रियों ने दूसरी सीट से दावेदारी प्रस्तुत की है।
जावडेकर ने दावा किया कि प्रदेश में हर पांच साल में सरकार बदलने की परम्परा इस बार बदलेगी। भाजपा एक बार फिर से सरकार बनाएगी। जावडेकर ने भाजपा फिर से का नारा देते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया। जावडेकर ने कहा कि हम आत्म विश्वास के साथ चुनाव के मेदान में उतरे हैं। हम फिर से भाजपा का नारा लेकर जनता के बीच जाएंगे और जनता को भाजपा को फिर से जिताने का कारण भी बताएंगे। जावडेकर ने उत्तरप्रदेश और गुजरात में भाजपा की जीत का उदाहरण देते हुए कहा कि यह राजनीति में बदलाव का संकेत है। लोग भाजपा को एक बार फिर जिताएंगे।
जावडेकर ने कहा कि पार्टी जिताऊ केंडीडेट को मैदान में उतारेगी।  नेता पुत्रोें को टिकट दिए जाने और टिकट के लिए उम्र सीमा तय किए जाने के मामले में उन्होने कहा कि जो जीतने की क्षमता रखेगा और हमारा कार्यकर्ता होगा, उसे टिकट दिया जाएगा। विधानसभा चुनाव में युवाओं और महिलाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। जावडेकर ने कहा कि हमने छह दिन तक प्रदेशभर के सभी 200 विधानसभा सीटों के लिए फीडबैक लिया। पार्टी नेताओं ने 11 सेशनस में पार्टी के 12 हजार कार्यकर्ताओं से बात की। कार्यकर्ताओं से संभावित प्रत्याशियों के बारे में राय ली गई और । भाजपा की एक मात्र ऐसी पार्टी है, जिसमें इस प्रकार कार्यकर्ताओं की राय ली जाती है।
Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *