जयपुर
देश के पांच राज्यों में करारी हार के बाद भाजपा की दो दिवसीय राष्टï्रीय कार्यसमिति की बैठक नई दिल्ली में शुक्रवार से शुरू होगी। इस बैठक में प्रदेश के करीब 700 पदाधिकारी भाग लेंगे। राष्टï्रीय कार्यसमिति में आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों पर विचार विमर्श कर संगठन के आगे केकार्यक्रम तय किए जाएंगे। इसके लिए प्रदेश भाजपा के अधिकांश पदाधिकारी गुरूवार को ही दिल्ली रवाना हो गए।
दो दिन चलने वाली इस बैठक में उत्तर भारत के तीन बडे राज्यों में हुई हार के कारणों पर मंथन किया जाएगा साथ ही पदाधिकारियों को नए जोश के साथ लोकसभा चुनावों की तैयारी का मंत्र भी दिया जाएगा। बैठक में लोकसभा चुनावों में जीत के लिए रोड मैप तैयार किया जाएगा। इसके अलावा कार्यसमिति में आर्थिक और राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित किए जाएंगे।
बता दें कि भाजपा की राष्टï्रीय कार्यसमिति की बैठक हर तीन माह में आयोजित की जाती है। इस बार पांच राज्यों में चुनावों के कारण यह बैठक करीब छह माह के अंतराल से आयोजित की जा रही है। बैठक में लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी के नए कार्यक्रम तय किए जाएंगे। राष्टï्रीय कार्यसमिति के एक सप्ताह बाद प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होती है, लेकिन इस बार प्रदेश के सभी बडे पदाधिकारियों को राष्टï्रीय कार्यसमिति में बुलाया गया है। इससे संभावना है कि प्रदेश पदाधिकारियों को सीधे ही पार्टी के कार्यक्रमों से अवगत कराया जाएगा।