रास्ते के विवाद को लेकर दो भाईयों में खुनी संघर्ष Read More »
पांच लोगों के आई चोटे, भांकरोटा के मुकुन्दपुरा का मामला
जयपुर। भांकरोटा थाना इलाके में रविवार को रास्ते के विवाद को लेकर दो भाईयों में खुनी संघर्ष हो गया। इस खुनी संघर्ष पांच लोगों को चोटे आई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार थाना इलाके में स्थित मुकुन्दपुरा गांव में रहने वाले दो भाई प्रभु नारायण और रामनारायण में कई दिनों से एक रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। जिसके चलते रविवार सुबह किसी फिर से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ गया कि दोनों पक्षों से लाठी- भांटा जंग शुरू हो गई। इस लाठी- भांटा जंग में पांच लोगों को चोट आई। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत करवा कर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भिजवाया। वहीं पुलिस ने प्रभुनारायण, राजकुमार , रामनारायण और कैलाश को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।
If you have any queries or any kind of feedback, use this Contact page to reach us directly!
Copyright By @ Dainik Reporters - 2022