मुख्यमंत्री योगी ने कल्याण सिंह को आवास पर जाकर दी जन्मदिन की बधाई

Dr. CHETAN THATHERA
2 Min Read
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को आज उनके जन्मदिन पर कई नेताओं ने शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुबह फोन करके कल्याण सिंह को जन्मदिन की बधाई दी। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल्याण सिंह के आवास पर पहुंचे और उन्हें बधाई देने के साथ उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर प्रदेश सरकार में मंत्री कल्याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके भी कल्याण सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि प्रखर राष्ट्रवादी, जनप्रिय एवं जुझारू राजनेता, ओजस्वी वक्ता, कुशल प्रशासक, पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कल्याण सिंह जी को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं प्रभु श्री राम से आपके स्वस्थ व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।
वहीं उप्र विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने ट्वीट किया कि राम मंदिर आन्दोलन में अहम भूमिका निभाने वाले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया कि हम सभी कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक व प्रेरणास्रोत एवं राजस्थान के निवर्तमान राज्यपाल व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी (बाबू जी) आपको जन्मदिन एवं नव वर्ष की अनंत शुभकामनाएं। उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने ट्वीट किया कि राजस्‍थान के पूर्व राज्यपाल, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
इसके अलावा केन्द्र व प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों, नेताओं और अन्य लोगों ने भी कल्याण सिंह को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए उन्हें स्वस्थ जीवन की कामना की।
Share This Article
Follow:
चेतन ठठेरा ,94141-11350 पत्रकारिता- सन 1989 से दैनिक नवज्योति - 17 साल तक ब्यूरो चीफ ( भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़) , ई टी राजस्थान, मेवाड टाइम्स ( सम्पादक),, बाजार टाइम्स ( ब्यूरो चीफ), प्रवासी संदेश मुबंई( ब्यूरी चीफ भीलवाड़ा),चीफ एटिडर, नामदेव डाॅट काम एवं कई मैग्जीन तथा प समाचार पत्रो मे खबरे प्रकाशित होती है .चेतन ठठेरा,सी ई ओ, दैनिक रिपोर्टर्स.कॉम