मुख्यमंत्री जी इतना घमंड ठीक नहीं, गुंडों के जरिए अराजकता का माहौल दुर्भाग्यपूर्ण : डॉ. सतीश पूनियां

Dr. CHETAN THATHERA
2 Min Read

Jaipur News । भारत बंद के दौरान मंगलवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर एनएसयूआई व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत व पथराव के विरोध में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर हमला बोला है। उन्होंने इस कृत्य को आश्चर्यजनक व दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री गुंडों के जरिए प्रदेश में अशांति और अराजकता का माहौल पैदा करना चाहते हैं।

पत्थरबाजी की घटना के बाद पूनियां ने कहा कि पहले तो सरकार का बंद में समर्थन देना आश्चर्यजनक व दुर्भाग्यपूर्ण है। लेकिन, इस बंद में भी सरकार के इशारे पर अराजकता की हद देखिए कि कांग्रेस पार्टी के गुंडे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर पथराव करते हैं। क्या मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस तरह के अराजक तत्व और गुंडों के जरिए प्रदेश में अशांति और अराजकता का माहौल पैदा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वैसे तो बार-बार लोकतंत्र और सुशासन की दुहाई देते हैं, लेकिन ये उसी की बानगी है। आज इस तरीके से गुंडों के सहारे विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है, जो मुमकिन नहीं है। उन्होंने कहा कि आज जो हुआ है वो राजस्थान की राजनीतिक सद्भावना के खिलाफ एक विद्वेष की अराजक कार्रवाई है, जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है।

पूनियां ने इस संबंध में एक ट्वीट भी किया। इसमें उन्होंने लिखा कि ये कैसा बंद है, कैसा प्रदर्शन है, किस बात का दंभ है, किस बात की बौखलाहट है। अशोक गहलोत जी, भाजपा राजस्थान के प्रदेश कार्यालय पर पुलिस की मौजूदगी में कांग्रेस के गुंडों द्वारा पथराव किया गया। कहां गया आपका लोकतंत्र और सुशासन, इतना घमंड ठीक नहीं है।
Share This Article
Follow:
चेतन ठठेरा ,94141-11350 पत्रकारिता- सन 1989 से दैनिक नवज्योति - 17 साल तक ब्यूरो चीफ ( भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़) , ई टी राजस्थान, मेवाड टाइम्स ( सम्पादक),, बाजार टाइम्स ( ब्यूरो चीफ), प्रवासी संदेश मुबंई( ब्यूरी चीफ भीलवाड़ा),चीफ एटिडर, नामदेव डाॅट काम एवं कई मैग्जीन तथा प समाचार पत्रो मे खबरे प्रकाशित होती है .चेतन ठठेरा,सी ई ओ, दैनिक रिपोर्टर्स.कॉम