Jaipur news /अशफाक कायमखानी।प्रदेश मे पायलट-गहलोत के मध्य बंटती नजर आ रही कांग्रेस एवं घटते राजनीतिक घटनाक्रम के चलते राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज पत्रकारों से मिलतें हुये राजस्थान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सचिन पायलट पर अनेक तरह के आरोप लगाते हुये उनको नकारा व निकम्मा बताने के बाद कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर भी सवाल उठने लगे है।
कांग्रेस पार्टी के सविधान अनुसार किसी भी प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति करने से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष व शीर्ष नेतृत्व कण्डीडेट की उपयोगिता व काबलियत पर सो दफा आंकलन करके करता है।
मुख्यमंत्री गहलोत ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट को नकारा व निकम्मा बताकर एक तरह से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की क्षमता पर ही गम्भीर सवाल खड़ा कर दिया है।