जयपुर। प्रदेश में होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों की तैयारियों के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मीडिया प्रकोष्ठï के प्रदेश प्रमुखों की बैठक शुक्रवार को नई दिल्ली में बुलाई है। इस बैठक में भाग लेने के लिए मीडिया विभाग एवं मीडिया सम्पर्क विभाग के प्रदेश प्रमुख पिंकेश पोरवाल एवं आनन्द शर्मा दिल्ली जाएंगे।
विधानसभा चुनाव 2018 एवं लोकसभा चुनाव 2019 को ध्यान में रखते हुए केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार के कार्यों को मीडिया के माध्यम से लाभार्थियों तक पहुंचाना एवं मीडिया प्रबन्धन से सम्बन्धित विषय पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है। बैठक को केन्द्रीय मीडिया के संयोजक एवं केन्द्रीय नेता सम्बोधित करेंगे।
