नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, 239 आरएएस अधिकारियों के तबादले

Sameer Ur Rehman
2 Min Read

जयपुर। हाल ही में आईएएस- आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची के बाद राज्य की गहलोत सरकार ने नौकरशाही में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया है। गहलोत सरकार ने सोमवार देर रात 239 आर ए एस अधिकारियों की जंबो सूची जारी की है।

इस संबंध कार्मिक विभाग ने भी आदेश जारी कर दिए हैं। बड़ी संख्या में आर एस अधिकारियों को इधर-उधर करने को लेकर प्रशासनिक गलियारों में भी चर्चा का विषय है।

कुल 904 में से 239 अधिकारियों के तबादले

दिलचस्प बात यह है कि राजस्थान में कुल 904 आरएएस अधिकारी हैं जिनमें से 239 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस लिहाज से सरकार ने 26 फ़ीसदी अधिकारियों को इधर-उधर किया है।

तबादलों में मंत्री -विधायकों की चली

राज्य सरकार की ओर से जारी तबादला सूची में इस बार भी गहलोत सरकार ने विधायकों और मंत्रियों की राय को तवज्जो दी है। अधिकांश तबादले मंत्रियों विधायकों के डिजायर पर किए गए हैं, तबादलों के जरिए मंत्री विधायकों को खुश करने का प्रयास किया गया है।

विधानसभा सत्र के चलते अटकी हुई थी सूची
सूत्रों की माने तो विधानसभा के बजट सत्र के चलते नौकरशाही में फेरबदल की सूची अटकी हुई थी जैसे ही विधानसभा का सत्र समाप्त हुआ। सरकार ने आईएएस -आईपीएस की तबादला सूची जारी की और उसके बाद अब आरएएस अधिकारियों की जंबो सूची जारी की है।

Share This Article
Follow:
Editor - Dainik Reporters http://www.dainikreporters.com/