नाथद्वारा के महेश प्रताप भाजपा की शरण में

liyaquat Ali
1 Min Read

 

जयपुर। चुनावी सीजन में पार्टी नेताओं में दल बदल का खेल जारी है। इस कडी में मंगलवार को नाथद्वारा के महेश प्रताप सिंह ने कांग्रेस छोडकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। महेश प्रताप 2008 के चुनावों में पार्टी नेताओं से मतभेद के चलते भाजपा छोडकर कांग्रेस में चले गए थे और दस वर्ष बाद वे वापस भाजपा में लौट आए।
महेश प्रताप राजसमंद के कोठियार के ठिकानेदार है। उनके भाजपा में आने को राजपूतों को साधने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। हाल ही में पश्चिमी राजस्थान से शिव विधायक मानवेन्द्र सिंह ने भाजपा छोडी थी और उसके बाद कयास लगाए जा रहे है कि राजपूतों का बडा वर्ग भी इस बार भाजपा से नाराज है।
ऐसे में महेशप्रताप को पार्टी में शामिल कर राजपूत समाज में हुए डेमेज को कंट्रोल करने का प्रयास किया गया है। महेशप्रताप पूर्व में भाजपा युवा मोर्चा के राजसमंद के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं और फिलहाल वे कांग्रेस पार्टी से जिला परिषद सदस्य हैं। भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के अलावा प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी, चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर, पार्टी प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *