लूटेरी दुल्हन जेवर-नकदी लेकर हुई फरार

 

परिजनों को गहरी नींद में सुलाने के बाद घर से जेवर और नकदी लेकर फरार

 

जयपुर। राजधानी में एक बार फिर लुटेरी दुल्हन का का मामला सामने आया है। लूटेरी दुल्हन अपने साथियों के साथ मिलकर दूल्हे और उसके परिजनों को गहरी नींद में सुलाने के बाद घर से जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई।

अगली सुबह जब दूल्हा जगा तो दुल्हन नहीं दिखाई दी तो उसको घर में तलाशा,जहां वह नहीं मिली। तो दूल्हे ने उसके परिचितों और रिश्तेदारों को फोन कर जानकारी लेनी किसी से भी सम्पर्क नहीं हो पाया। इस पर दूल्हे को शक हुआ, तो उसने घर का सामान देखा तो जेवर और नकदी गायब मिली। इसके बाद पीड़ित दूल्हे ने सांगानेर सदर थाने में मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने बताया कि वाटिका निवासी महेन्द्र सिंह ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी कुछ दिन पहले ही शादी हुई थी। उसने अपने किसी परिचित की मदद से लड़की देखी थी और बाद में लड़की के परिजनों को भी रुपए दिए थे। उसके बाद जाकर महेन्द्र की शादी संतोष कंवर के साथ हुई थी। लेकिन शादी के कुछ दिन के बाद ही संतोष घर में से कीमती सामान सहित नकदी लेकर पार हो गई। महेन्द्र ने संतोष कंवर, हनुमान सिंह, मान कंवर समेत पांच लोगों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कराया है। जेवर लाखों रुपयों के बताए जा रहे हैं। पुलिस मामला दर्ज करके लुटेरी दुल्हन की तलाश में जुटी है।