किसान कल्याण सम्पर्क अभियान का शुभारंभ करेंगे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां: रामलाल शर्मा

Dr. CHETAN THATHERA
2 Min Read

Jaipur News । कृषि कानूनों को लेकर प्रदेशभर में भाजपा जनजागरुकता अभियान चलाएगी। 30 सितंबर से 10 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत सोशल मीडिया, किसान कल्याण ग्राम चौपाल और कानूनों से संबंधित पत्रक बांटकर इन कानूनों से होने वाले फायदों की जानकारी किसानों के साथ-साथ आमजन को भी दी जाएगी।


भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता में बताया कि बुधवार सुबह 9 बजे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां फेसबुक लाइव के माध्यम से किसान कल्याण सम्पर्क अभियान का शुभारंभ करेंगे, इसके बाद एक अक्टूबर को सुबह 10 बजे केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, कैलाश चौधरी और प्रदेश पदाधिकारी फेसबुक लाइव के माध्यम से इन कानूनों की जानकारी देंगे।


गांधी जयंती पर दो अक्टूबर को सांसद, पूर्व सांसद, मोर्चा अध्यक्ष और 3 अक्टूबर को विधायक, पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी फेसबुक लाइव के माध्यम से कानूनों की जानकारी देंगे।


प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी ने कहा कि, भाजपा प्रदेशभर में 30 सितंबर से 8 अक्टूबर तक किसान कल्याण ग्राम चौपाल लगाकर किसानों को इन कानूनों की जानकारी देगी। कोविड गाइडलाइन के अनुसार सीमित संख्या में इन चौपाल में किसानों को बुलाया जाएगा। 9 और 10 अक्टूबर को जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता घर-घर जाकर कानूनों से संबंधित पत्रक बांटेंगे। पार्टी ने करीब 30 लाख पत्रक छपवाएं और हर बूथ पर 40 से 50 घरों में पत्र बांटने का काम किया जाएगा।

रामलाल शर्मा ने कहा कि, कांग्रेस पर जुबानी हमला बोला और कहा कि जनहित के निर्णयों का विरोध करना ही कांग्रेस की फितरत हो गई है। कांग्रेस ने राज्यपाल को जो ज्ञापन दिया, उसमें कई गलतियां हैं। ऐसे में भाजपा ने तय किया है कि कांग्रेस जो भ्रमजाल फैलाने की कोशिश कर रही है, उसके खिलाफ पार्टी के कार्यकर्ता संपर्क करके किसान और आमजन को कानून से संबंधित खूबियां एवं वास्तविकता बताने का काम करेंगे।

Share This Article
Follow:
चेतन ठठेरा ,94141-11350 पत्रकारिता- सन 1989 से दैनिक नवज्योति - 17 साल तक ब्यूरो चीफ ( भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़) , ई टी राजस्थान, मेवाड टाइम्स ( सम्पादक),, बाजार टाइम्स ( ब्यूरो चीफ), प्रवासी संदेश मुबंई( ब्यूरी चीफ भीलवाड़ा),चीफ एटिडर, नामदेव डाॅट काम एवं कई मैग्जीन तथा प समाचार पत्रो मे खबरे प्रकाशित होती है .चेतन ठठेरा,सी ई ओ, दैनिक रिपोर्टर्स.कॉम