Jaipur news । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश मे वर्तमान में चल रहे राजनैतिक घमासान के बीच आज मीडिया से सच्चाई का साथ देने की आपील की और सचिन पायलट पर निशाना साधते हुए कहा की सीधा हलवा मुँह में गया अगर कुछ रगडाई होती तो पता चलता।
गहलोत ने कहा की यह नई पीढी देश को बर्बाद कर लही है । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस सियासी घमासान के आज फिर मीडिया के सामने आए और प्रेस वार्ता में उन्होने कहा की कांग्रेस की सरकार को गिराने के लिए हॉर्स ट्रेडिंग के सबूत है हमारे पास और देश में डेमोक्रेसी को खत्म करने की साजिश हो रही है। गहलोत ने कहा की इस सच्चाई को मीडिया को उठाना चाहिए ।
मीडिया से आहत गहलोत ने मीडिया पर भी उठाए सवाल। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा 20 करोड का सौदा होने जा रहा था। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सचिन पायलट पर निशान साधते हुए।कहा की हमे 40 साल हो गए राजनीति करते नई पीढ़ी आई है उसे कुछ सीखना चाहिए। इनकी रगडाई होती तो अच्छा काम करते केंद्रीय मंत्री बन गए पीसीसी अध्यक्ष बन गए इसलिए कुछ पता नही है ।उन्होंने कहा की नई पीढ़ी के लोग देश को बर्बाद कर रहे हैं।