Jaipur News। राजस्थान की कांग्रेस में इन दिनों में गैर कांग्रेसी और कांग्रेस को हराने वालों को नवाजने का सिलसिला लगातार जारी है। राजनीतिक नियुक्तियों से लेकर मनोनीत पार्षद बनाने तक और अब कांग्रेस के अग्रिम संगठनों में नियुक्ति देने में भी कांग्रेस के खिलाफ काम करने वालों को मौका दिया जा रहा है।

ऐसा ही मौका राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस में निर्दलीय के रूप में पार्षद का चुनाव लड़ने वाली महिला नेत्री को दिया गया है, जो कांग्रेस के खिलाफ हाल ही नगर निगम का चुनाव लड़ी थी।
राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी का शुक्रवार को विस्तार किया गया और इस विस्तार में एक ऐसी महिला को जयपुर ग्रेटर नगर निगम की जिलाध्यक्ष के रूप में मौका दिया गया है, जो हाल ही जयपुर ग्रेटर नगर निगम के वार्ड नंबर 69 से कांग्रेस के खिलाफ निर्दलीय के रूप लड़ चुकी है।
राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती की ओर से विस्तारित कार्यकारणी में जिन भावना पटेल वासवानी को जयपुर जिला महिला कांग्रेस,नगर निगम ग्रेटर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है, वह कांग्रेस के खिलाफ नासिक चुनाव लड़ी है ।
बल्कि उससे पहले भी उनका कांग्रेस के किसी भी कार्यक्रम में योगदान या सहयोग नहीं देखा गया है इतना ही नहीं कांग्रेस के अग्रिम संगठनों में काम करने वाले लोग उनको जानते तक नहीं है इसके बावजूद उन्हें जयपुर जैसे महत्वपूर्ण जिले में महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष बना दिया गया है।
अब ऐसे में समझा जा सकता है कि कांग्रेस के खिलाफ काम करने वालों को किस तरह से नवाजने का काम चल रहा है और जो लोग कांग्रेस के साथ रहकर सड़कों पर संघर्ष कर रहे थे, उन लोगों को दूर किया जा रहा है।