जयपुर में के बाजारों में सामूहिक सजावट की तैयारियां शुरू,मुख्य फोकस कोरोना महामारी से बचाव का संदेश देना रहेगा

liyaquat Ali
4 Min Read

Jaipur News । शहर के बाजारों में दीपावली पर सामूहिक सजावट करने को लेकर व्यापारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। कुछ बाजारों में सजावट को लेकर लाइटिंग लगाना भी शुरू कर दिया है।  वहीं व्यापारियों ने बाजार में जितने दिन सजावट होगी उतने दिन विज्ञापन करने की छूट मिले इसके लिए नगर निगम प्रशासन को पत्र लिखा है, इसके साथ ही इस बार सरकार से सामूहिक सजावट के लिए निशुल्क बिजली की मांग की है। वहीं इस बार दीपावली पर सामूहिक सजावट में अलग- अलग थीम पर सजने वाले इन बाजारों में मुख्य फोकस कोरोना महामारी से बचाव का संदेश देना रहेगा। लेकिन कुछ बाजार ऐसे भी है,जहां कोरोना के साथ कुछ अलग थीम भी अपनाई जा रही है, जो आकर्षण का केन्द्र रहेगी।

 

चौडा रास्ता में  राफेल विमान की थीम पर बाजार सजाया जा रहा है

 
इधर चौडा रास्ता में वायुसेना में हाल में शामिल हुए राफेल विमान की थीम पर भी इस बार बाजार सजाया जा रहा है। जिसके चलते राफेल विमान की थीम के डिजाइन के कटआउट व बैनर लगाए गए है जिन पर विशेष लाईटों से इफेक्टस डाले जा रहे है।
 
चौडा रास्ता व्यापार मण्डल अध्यक्ष सौभागमल अग्रवाल ने बताया कि इस बार सजावट में कोरोना से बचाव का संदेश देने के साथ ही भारतीय वायुसेना में शामिल हुए राफेल विमान को प्रमोट करने जा रहे है। इसके अलावा अन्य नई डिजाइन की रोशनी करने का निर्णय लिया गया है।
 

परम्परागत बल्ब और एलईडी से रोशनी से चमकेगा एमआई रोड

 
राजधानी जयपुर के एमआई रोड पर इस बार दीपावली की सजावट का काम शुरू हो गया। व्यापार मण्डल महामंत्री सुरेश सैनी बताया कि इस बार वह चाइनीज लाईटों की जगह परम्परागत 40 वॉल्ट के बल्ब व भारत में बनी एलईडी लाईटों का उपयोग किया जा रहा है। सभी बिल्डिंगों पर दूधियां रोशनी वाली लाईटें लगाई जा रही है जिससे पूरा बाजार अलग ही चमकता दिखाई देगा। इसके अलावा बाजार में प्रवेश के लिए छह गेट बनवाए जा रहे है।

 

कोरोना महामारी से बचाव का मैसेज देने की थीम

 
व्यापार मण्डल अध्यक्ष सुभाष गोयल ने बताया कि चांदपोल बाजार में इस बार बाजार में मास्क बांटने के साथ ही जगह- जगह एलईडी, पोस्टर,बैनर के जरिए लगाकर कोरोना से बचाव का संदेश देने वाली थीम रोशनी व सजावट की जा रही है। इस बार बाजार के मुख्य प्रवेश मार्ग पर एक बडा मास्क का कटआउट बनाया जा रहा है जिससे मास्क पहनने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस बार की सजावट में किसी भी प्रकार की कोई चाइनीज लाईटों का बिल्कुल उपयोग नहीं किया जा रहा है। वहीं जौहरी बाजार से लगते हल्दीयों के रास्ता व्यापार मंडल ने सामूहिक सजावट न करके केवल दीपक जलाकर ही रोशनी की जाएगी। मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र बज ने बताया कि कोरोना संक्रमण बाजार में तेजी से फैल रहा है। इस दीपावली पर हर साल लाखों की संख्या में लोग रोशनी देखने पूरे जयपुर से चारदीवारी आते है। जिसके चलते यह ​निर्णय लिया गया है।  
Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.